राष्ट्रीय युवा कांग्रेस महासचिव मनीष ठाकुर के नेतृत्व में पांवटा विधानसभा में युवा टीम ने भी भरी हुंकार

आज युवा कांग्रेस ने मानपुर देवरा पंचायत से घर-घर जाकर प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर प्रचार शुरू किया।इस अवसर पर लोगों को प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया और केंद्र की जन विरोधी नीतियों को भी लोगो के बीच बताया जा रहा है, आज जनता महँगाई से त्रस्त है जिसका पूरा श्रेय मोदी सरकार को जाता है।मोदी के राज में बेरोजगारी,भ्रष्टाचार,और जन विरोधी नीतियों को बढ़ावा मिल रहा है।तीन साल केंद्र सरकार के पूरे होने पर कहीं भी अच्छे दिन नजर नहीं आ रहे है।

y

BJPके लोग लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे है।युवा कांग्रेस और कांग्रेस जन प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को गांव गांव जाकर प्रतिदिन लोगों को जागरूक करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश ओबीसी सेल के महासचिव बलराज चौधरी,पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष पंजाब सिंह चौधरी,प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव इंतज़ार अली,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सतविंदर सिंह बिट्टू,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सागर राठी,पावँटा विधानसभा के युवा कांग्रेस प्रभारी अत्तर कपूर,वरिष्ठ नेता अत्तर चौहान, युवा कांग्रेस महासचिव गुरुदत्त,वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणजीत,गौरव पुंडीर,वार्ड सदस्य शाकिर अली,अरशद खान,हाशिम,इरशाद,ईफजल,राम लाल,काका राम,छत्तर सिंह आदि इस अवसर पर प्रचार में मौजूद रहे।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Twitter Youtube
-->
error: Content is protected !!