• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

युवाओं को नशे से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक: राज्यपाल

Desk by Desk
7 months ago
in मुख्य ख़बरें
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

राज्यपाल ने की शिमला विंटर कार्निवल के समापन समारोह में शिरकत

Khabron wala 

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला विंटर कार्निवल के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और प्रदेश में बढ़ते नशे के ख़तरे पर चिंता जताते हुए इसे रोकने के लिए एकजुट और सतत प्रयासों का आह्वान किया। कार्निवल के दौरान नव वर्ष के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने प्रत्येक नागरिक से आग्रह किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लें।

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उपस्थित रहीं।

राज्यपाल ने कहा कि शिमला विंटर कार्निवल हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और प्रसिद्ध आतिथ्य परंपरा का जीवंत प्रतिबिंब बनकर उभरा है। उन्होंने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने कार्निवल के तीसरे संस्करण को एक प्रमुख आकर्षण बना दिया।

राज्यपाल ने शिमला नगर निगम तथा आयोजन समिति को सांस्कृतिक उत्सव को सामाजिक जागरूकता के साथ सफलतापूर्वक जोड़ने के लिए बधाई दी और कहा कि यह कार्निवल अब शिमला शहर और प्रदेश की एक सशक्त सांस्कृतिक पहचान बन चुका है।

ऐसे आयोजनों से जुड़ी व्यापक जिम्मेदारी को रेखांकित करते हुए राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संतुलित पर्यटन, प्रकृति और परंपराओं की रक्षा तथा सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना हमारे सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

You may also likePosts

BREAKING: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा… PM मोदी को भेजी चिट्ठी, जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोचों’ के संग्राम के बाद बड़ा फैसला

बद्दी पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी सफलता,4 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार!

चम्बा में कुदरत का कहर: पहाड़ी से अचानक होने लगी पत्थरों की बारिश, 25 कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

भयानक हादसा: अनियंत्रित होकर महिला राहगीर से टकराई बाइक, चचेरे भाई-बहन की मौत

राज्यपाल ने युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए जागरुकता और सामूहिक संकल्प को अहम बताते हुए समाज से आह्वान किया कि एक स्वस्थ और नशामुक्त हिमाचल प्रदेश के निर्माण के लिए सभी मिलकर कार्य करें।

इससे पूर्व शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने राज्यपाल एवं लेडी गवर्नर को सम्मानित किया। राज्यपाल ने ‘वॉयस ऑफ शिमला सीजन-3’ के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए, जिसमें प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये सौरव अत्री को, द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रुपये पूनम पंडित को तथा तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपये सुभाष को प्रदान किया गया। उन्होंने शिमला विंटर कार्निवल की स्मारिका का भी विमोचन किया।

प्रसिद्ध हास्य कलाकार अहसान कुरैशी तथा जानी-मानी बॉलीवुड गायिका हेमा सरदेसाई की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां संध्या की प्रमुख आकर्षण रहीं।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक हरीश जनारथा, उप-महापौर उमा कौशल, राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेंद्र अत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

 

Share160SendTweet100
Previous Post

मुख्यमंत्री ने की हि.प्र. अनुसूचित जाति आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च

Next Post

धर्मशाला में रैगिंग से छात्रा की मौत दुखद, हिमाचल में कानून व्यवस्था का निकला जनाजा : सुधीर शर्मा

Next Post
धर्मशाला में रैगिंग से छात्रा की मौत दुखद, हिमाचल में कानून व्यवस्था का निकला जनाजा : सुधीर शर्मा

धर्मशाला में रैगिंग से छात्रा की मौत दुखद, हिमाचल में कानून व्यवस्था का निकला जनाजा : सुधीर शर्मा

मुख्यमंत्री ने लम्बित तक़सीम मामलों के शीघ्र समाधान के लिए सप्ताह में तीन दिन सुनवाई करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने लम्बित तक़सीम मामलों के शीघ्र समाधान के लिए सप्ताह में तीन दिन सुनवाई करने के दिए निर्देश

पल्लवी की मौत के मामले में निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच करे सरकार : जयराम ठाकुर

पल्लवी की मौत के मामले में निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच करे सरकार : जयराम ठाकुर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App