चंडीगढ़- मनाली हाईवे बंद, भूस्खलन की आशंका पर मंडी -कुल्लू के बीच पुलिस तैनात

You may also likePosts

वैकल्पिक मार्ग पर वनवे रहेंगे ट्रैफिक ## पठानकोट हाईवे  पर भूस्खलन मामले  मृतकों  संख्या पांच हुईँ## हेल्पलाइन नंबर जारी
मंडी : पठानकोट हाईवे पर अब तक  सबसे बड़े  भूस्खलन के बाद प्रशासन ने सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। अगले आदेश तक मंडी से कुल्लू के बीच हाईवे पर पूरी तरह से ट्रैफिक बंद कर दिया गया है। हाईवे पर पुलिस  तैनाती कर दी गई है। भूस्खलन की बढ़ती आशंका की वजह से प्रशासन  कदम उठाया है। अगले आदेश तक हाईवे पर ट्रैफिक बंद रहेगा। वैकल्पिक मार्ग  की व्यवस्था की गई है।  मंडी -कमांद -कुल्लू के बीच ट्रैफिक चलेगा, लेकिन दोनों तरफ से एक -एक घंटे के अंतराल पर वनवे के तहत वाहनों को छोड़ा जायेगा। उधर जोगिंदरनगर  मंडी से तीन वैकल्पिक मार्गो के जरिये जोड़ा गया है।  मंडी -पठानकोट हाईवे के बहाल होने में समय लग सकता है। फ़िलहाल मलबे के नीचे लोगो की दबे होने की आशंका से ही निपटा जा रहा है। उधर बीती रात हुए भूस्खलन हादसे में मृतकों की संख्या पांच पहुँच गई है। डीसी संदीप कदम का कहना है कि मंडी से कुल्लू के बीच हाईवे बंद कर दिया गया है। उन्होंने रात के हादसे में मरने  वालो  संख्या पांच पहुँचने की  पुष्टि की है।
उधर प्रशासन ने रात हुए भूस्खलन की घटना में हेल्पलाइन नंबर जारी किये है : 01905 -226201,226202,226203 व 226204

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!