Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

शिंदे व वीरभद्र के स्वागत में कांग्रेस की गुटबाजी आई सड़कों पर

JASVIR SINGH HANS by JASVIR SINGH HANS
6 years ago
in हिमाचल प्रदेश
186
0
426
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

 

 

You may also likePosts

हिमाचल की स्मार्ट पुलिस का कारनामा, बिना जुर्म के व्यक्ति को हिरासत में रखा; हाईकोर्ट ने DGP को दिया नोटिस

ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु जिला सिरमौर के सभी 259 पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभा की बैठकें

पांवटा साहिब : कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना सिंघ ने किया स्थाई अतिरिक्त जिला एवम सत्र न्यायालय का विधिवत उदघाटन

सिविल अस्पताल पांवटा में चरमराई सफाई व्यवस्था…कर्मचारी हड़ताल पर

-आदित्य ने शाड़ाबाई व राम सिंह मिंया ने बजौरा में किया स्वागत

-सुक्खू ने शिंदे को दिया बंजार में संतुलन बनाने का आश्वासन

कुल्लू, 19 अगस्त। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए कुल्लू पहुंचे और औट से लेकर कुल्लू तक कांग्रेसियों ने उक्त आला नेताओं का भव्य स्वागत किया। किसी ने भी स्वागत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी लेकिन इस स्वागत में कांग्रेस की गुटबाजी भी खुलकर सामने आई। कुल्लू के प्रवेश द्वार बजौरा से ही गुटबाजी का आलम शुरू हो गया था। यहां पर बंजार कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आई।

प्रवेश द्वार बजौरा में बंजार कांग्रेस के अध्यक्ष राम सिंह मिंया ने अपने समर्थकों के साथ उक्त नेताओं का स्वागत किया। वहीं, बजौरा से आधा किलोमीटर की दूरी पर शाड़ाबाई में कर्ण सिंह पुत्र एवं मंडी लोस युकां अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह ने उक्त आला नेताओं का भव्य स्वागत किया। उधर, अलग-अलग स्वागत के बाद राजनीतिक गलियारों में गुटबाजी की हवा से राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। वहीं, सोशल मीडिया में दोनों नेताओं के समर्थकों ने अलग-अलग फोटो डालकर गुटबाजी को सरेआम सड़कों पर लाया। यही नहीं स्वागत के चंद घंटे बाद ही दोनों नेताओं के स्वागत में जुटी भीड़ को भी दर्शाना शुरू कर दिया। इसमें आदित्य विक्रम सिंह के समर्थकों ने बाजी मारी और फोटो में दर्शाया गया कि बंजार कांगे्रस अध्यक्ष राम सिंह मिंया के साथ स्वागत में खड़ी भीड़ बहुत कम थी जबकि आदित्य के साथ भारी भीड़ को दर्शाया गया है। लिहाजा बंजार कांग्रेस की फूट इस कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने जगजाहिर हुई है। उधर, बंजार की इस गुटबाजी को देखते हुए कांग्र्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे भी नराज दिखे।

शाड़ाबाई में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुक्खू ने भी नराजगी जाहिर की और प्रदेश प्रभारी को आश्वासत किया कि शीघ्र ही बंजार में चल रही इस गुटबाजी को समाप्त कर दिया जाएगा और वहां पर दोनों गुटों में संतुलन बनाया जाएगा। गौर रहे कि बंजार में कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी इतनी हावी हो चुकी है कि 5 वर्ष में तीन कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाने के बाद भी गुटबाजी खत्म नहीं हुई है। यहां पर जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली स्थिति कांग्रेस में बनी हुई है। हाल ही में राम सिंह मिंया को अध्यक्ष पद से नवाजा गया है लेकिन वह भी टिकट के दावेदार होने के कारण बंजार में कांग्रेस को एकजुट नहीं कर पाए हैं। जिसके चलते अन्य टिकट के दावेदार उनके साथ चलने को तैयार नहीं हैं। खास बात यह भी रही कि हिमबुनकर के अध्यक्ष टहल सिंह राणा इस पूरे कार्यकर्ता सम्मेलन से ही नदारद रहे। वहीं, टिकट के अन्य दावेदार थरवन पालसरा सम्मेलन में पूरी तरह से मौजूद रहे।

Share187SendTweet100
Previous Post

पांवटा साहिब : यमुना नदी रामपुर घाट में फसे 7 लोगो को सेवा दल की निकालने मे की मदद

Next Post

मोदी सरकार के हाथ में देश सुरक्षित बोले पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशान्त ।

Related Posts

हिमाचल की स्मार्ट पुलिस का कारनामा, बिना जुर्म के व्यक्ति को हिरासत में रखा; हाईकोर्ट ने DGP को दिया नोटिस
अपराध

हिमाचल की स्मार्ट पुलिस का कारनामा, बिना जुर्म के व्यक्ति को हिरासत में रखा; हाईकोर्ट ने DGP को दिया नोटिस

9 months ago
ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु जिला सिरमौर के सभी 259 पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभा की बैठकें
मुख्य ख़बरें

ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु जिला सिरमौर के सभी 259 पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभा की बैठकें

9 months ago
पांवटा साहिब  : कार्यवाहक  मुख्य न्यायाधीश  सबीना सिंघ ने किया स्थाई अतिरिक्त जिला एवम सत्र न्यायालय का विधिवत उदघाटन
मुख्य ख़बरें

पांवटा साहिब : कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना सिंघ ने किया स्थाई अतिरिक्त जिला एवम सत्र न्यायालय का विधिवत उदघाटन

9 months ago
सिविल अस्पताल पांवटा में चरमराई सफाई व्यवस्था…कर्मचारी हड़ताल पर
मुख्य ख़बरें

सिविल अस्पताल पांवटा में चरमराई सफाई व्यवस्था…कर्मचारी हड़ताल पर

9 months ago
पावटा साहिब : बिगड़ती कानून व्यवस्था ,  चोरी , हत्या ,  हत्या के प्रयास , सरेआम फायरिंग के मामले बढ़े
अपराध

पावटा साहिब : बिगड़ती कानून व्यवस्था , चोरी , हत्या , हत्या के प्रयास , सरेआम फायरिंग के मामले बढ़े

9 months ago
हर्षवर्धन चौहान ने पांवटा साहिब में किया तीन दिवसीय होला मोहल्ला मेले का शुभारंभ
मनोरंजन

हर्षवर्धन चौहान ने पांवटा साहिब में किया तीन दिवसीय होला मोहल्ला मेले का शुभारंभ

9 months ago
पावटा साहिब : भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने ग्राम बैंकुआ मे  किया चुनावी प्रचार
हिमाचल प्रदेश

पावटा साहिब : भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने ग्राम बैंकुआ मे किया चुनावी प्रचार

1 year ago
क्यों शादी के तुरंत बाद दूल्हे को छोड़ गई नई नवेली दुल्हन – जाने पूरा मामला
मुख्य ख़बरें

क्यों शादी के तुरंत बाद दूल्हे को छोड़ गई नई नवेली दुल्हन – जाने पूरा मामला

2 years ago
व्यक्ति ने दराट से गला काट पत्नी  को उतारा मौत के घाट
हिमाचल प्रदेश

व्यक्ति ने दराट से गला काट पत्नी को उतारा मौत के घाट

4 years ago
Load More
Next Post
मोदी सरकार के हाथ में देश सुरक्षित बोले पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशान्त ।

मोदी सरकार के हाथ में देश सुरक्षित बोले पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशान्त ।

सिरमौर बस सोसाइटी की कार्यकारिणी का गठन

सिरमौर बस सोसाइटी की कार्यकारिणी का गठन

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के बाथरूम में मिला भ्रूण,मामला दर्ज ।

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के बाथरूम में मिला भ्रूण,मामला दर्ज ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube

© All Rights Reserved | Designed and Developed by Webnotech

No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed and Developed by Webnotech

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!