ADVERTISEMENT

विषय: नशा तस्करी से अर्जित ₹31.83 लाख की संपत्ति फ्रीज करने के आदेश की पुष्टि

*विषय: नशा तस्करी से अर्जित ₹31.83 लाख की संपत्ति फ्रीज करने के आदेश की पुष्टि।*

Khabron wala 

जिला सिरमौर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उनके अवैध आर्थिक नेटवर्क पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस थाना पांवटा साहिब में दर्ज FIR संख्या 25/2026, धारा 22 NDPS Act के तहत आरोपी फिरोज आलम निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) से 1,300 खुली कैप्सूल (ADL Spasmed) एवं 96 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए थे। मामले की वित्तीय जांच के दौरान आरोपी एवं उसके परिजनों के नाम पर अर्जित संपत्तियों का पता लगाकर NDPS Act की धारा 68F के तहत उन्हें फ्रीज करने की कार्रवाई की गई। सक्षम प्राधिकारी, SAFEMA एवं NDPS Act, नई दिल्ली ने कुल ₹31,83,579.10 मूल्य की संपत्ति को फ्रीज करने के आदेश की पुष्टि की है। जिला पुलिस, सिरमौर स्पष्ट करती है कि नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उनकी अवैध कमाई और उससे अर्जित संपत्तियों पर भी कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। जिला सिरमौर पुलिस नशे के अवैध कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पुलिस अधीक्षक, जिला सिरमौर,

नाहन (हि.प्र.)

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *