पांवटा साहिब : यमुनाघाट पर नहाते समय युवक की डूबने से मौत

(जसवीर सिंह हंस ) यमुना नदी में एक शख्स की डूब जाने से मौत हो गई है। परिजनों सहित देहरादून  के रहने वाले 24 वर्षीय सूर्या  पुत्र सोम प्रकाश  यमुनाघाट पर नदी में नहाने के लिए गया था। अचानक ही नहाते वक्त नदी में डूब  गया। हादसा यमुनाघाट मंदिर के समीप हादसा पेश आया है।  डूबने वाले वुवक  की लाश को गोताखोर तलाश कर रहे है। पांवटा साहिब पुलिस व उत्तराखंड पुलिस मोके पर पहुच गयी है व फायर ब्रिगेड व 108 एम्बुलेंस भी मोके पर पहुच चुकी थी |

जानकारी के मुताबिक रास्ता खुला होने की वजह से सीधे ही लोग नदी की तरफ प्रवेश कर जाते हैं। इन दिनों यमुनानदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। हादसा दोपहर करीब 12 बजे  पेश आया। की पुष्टि डी एस पी  पांवटा साहिब प्रमोद चौहान  ने की है  | पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!