• About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
No Result
View All Result
Khabronwala
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश
No Result
View All Result
Khabronwala
No Result
View All Result

पांवटा साहिब : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के प्रस्तावित रुकने के स्थान व प्रोग्राम स्थल से चंद कदमो कि दुरी पर #नशा कारोबारी चला रहे # मौत के अड्डे

Desk by Desk
8 years ago
in मुख्य ख़बरें, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश
186
0
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

( जसवीर सिंह हंस )  पांवटा साहिब में नशे से हो रही लगातार मौतों के बाद नशे पर लगाम के सरकार और पुलिस प्रशासन के दावे हुए फ़ैल साबित हो रहे है  | नशे के कैप्सूल , स्मेक , गोलिया ,इंजेक्शन , आदि शहर में बिक रहे है | कई महंगे नशे होने के कारण युवा पीढ़ी इस नशे कि दलदल में फस तो जाती है परन्तु निकल नहीं पाती  कुछ युवा  नशा न मिलने के कारण  मौत का रास्ता चुन लेते है कुछ कुछ नशा छोड नहीं सकने के कारण तो कुछ ओवर डोस के कारण |सवाल ये उठता है कि इस मौत के लिए आखिरकार जिम्मेवार कौन पुलिस प्रशासन सरकार या समाज जा परिवार  |

वही यह भी सवाल उठता है कि जहा सरकार व मुख्यमंत्री जय राम  ठाकुर प्रदेश में नशा मुक्ति की बड़ी बड़ी बाते कर रहे है परन्तु धरातल पर सब धराशायी है | सात राज्यों में मुख्यमंत्री व अधिकारी भी निपटने के लिए रणनीति बनाने पर विचार कर चुके है  | हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, राजस्थान के मुख्यमंत्रियों तथा केन्द्र शासित क्षेत्र चण्डीगढ़ के प्रशासक के साथ मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर नशे पर लगाम लगाने कि रणनीति बना चुके है  मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित सूचना के आदान-प्रदान के लिए एक प्रभावी प्रणाली का निर्माण कर  नशा तस्करी में संलिप्त अपराधियों को पकड़ने कि बात कर रहे है ।  परन्तु हिमाचल प्रदेश में नशे से मौतों में वृद्धि हो रही है | मुख्यमंत्री जय राम  ठाकुर जिस लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में रुकने वाले है व यमुना शरद महोत्सव का उदघाटन करने वाले है वहा से चंद  कदमो कि दुरी पर हि नशे के अड्डे चल रहे है देखना है कि मुख्यमंत्री जय राम  ठाकुर इसपर क्या कारेवाही के आदेश देंगे |

वही सवाल यह भी उठता है कि क्या नशे की लत लगा चुके युवको को सही  राह पर लाने का कोई कारागार उपाय क्यों नहीं किये जाते | निजी नशा मुक्ति केंद्र 3 महीने के ही 40000  रुपए मांग लेते है व गरीब परिवार इतनी फीस देने में असमर्थ होता है | ऐसे में सरकार को नशा मुक्ति केंद्र खोलने की और सोचना  होगा |

You may also likePosts

हिमाचल में महिला से दरिंदगी! आरोपी ने क्वार्टर में बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

Sirmour: फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर को जहरीले सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत; तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

CJP के बाद अब मैदान में E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

हिमाचल में फिर सक्रिय होगा मानसून, 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

बेशक सिरमौर पुलिस नशा मुक्ति के दावे करती रही हो परन्तु अभी तक पांवटा साहिब में नशे सप्लाई के बड़े अड्डो पर कारेवाही में नाकाम साबित हुई है | वही शहर में खुले नशा मुक्ति केन्द्र भी शहर में बढ़ रहे नशे को साफ दिखाते है दिनोदिन आस पास के नशा मुक्ति केन्द्रों में पांवटा साहिब से नशे की लत में युवाओ की संख्या बदती जा रही है |

विकासनगर के एक नशा मुक्ति केन्द्र के संचालक ने बताया की उनके यहाँ अब तक पांवटा साहिब से काफी युवा भर्ती हो चुके है व स्मेक भूकी कैप्सूल कोरेक्स शराब आदि नशे से ग्रस्त युवाओ ने उनके यहाँ इलाज करवाया है व करवा रहे है | उन्होंने कहा की उनके यहाँ से कुछ युवा बिलकुल ठीक होकर जाते है परन्तु पांवटा साहिब जाकर फिर नशे के चंगुल में फस जाते है |

अब तक कई युवाओ की जान ले चूका है जानलेवा नशा  – सूत्रों के दावे मने तो अब तक नशे से अब तक कई युवाओ की जान जा चुकी है परन्तु अब तक नशे को रोकने के लिए कोई खास कदम नहीं उठाये गये है | यहाँ तक की पुलिस स्टेशन से कुछ दुरी पर वार्ड नंबर 9 और 10 में खुलम खुला नशे का कारोबार पता नहीं किसकी शय पर चल रहा है | जबकि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री  तक हो चुकी है व पहले भी ये खुलासा हो चूका है कि कैसे नोजवान पीढ़ी व यहाँ तक की लडकिया व स्टूडेंट भी इस नशे के कारोबार में बुरी तरह फस चुके है | वही वार्ड नम्बर 10 कि एक महिला इस समय नशेके कारोबार के आरोप में जेल में बंद है जबकि उसका रिश्तेदार यहाँ नशे का  धंधा कर रहा है  | वही वार्ड नम्बर 10 का एक मोहल्ला ऐसा है जहा आम आदमी का रास्ते से निकला भी दुर्भर हो गया है  तथा यहाँ नशेड़ियो का जमावड़ा लगा रहता है |

किसी माँ के बेटे की ,बहन के भाई, बाप के लाडले , किसी के पति की मौत नशे से हो रही है तो किसी और को कोई फरक नहीं पड़ता | लोगो दवारा इस बारे में  पुलिस अधिकारियों  को भी कई बार नशे के कारोबारियों के नाम पता उपलब्ध किये गये थे परन्तु कोई कड़ी कारेवाही नहीं हो सकी  | इस बारे में स्थानिय लोगो  का कहना है कि शहर में बढ़ रहे नशे के कारोबार पर वो एक बार फिर मांग उठाएंगे इस बार फिर इस मुददे को सरकार तक उठाया जायेगा |

9 सितम्बर को पांवटा साहिब के तहत वार्ड नबर 9 में किरपालशिला गुरुद्वारे के पीछे बंगाला कॉलोनी पीर की  मजार के पास  एक युवक का शव मिला था | मृतक जितेंदर पुत्र राजेंदर स्थायी निवासी तिहरी गढ़वाल  की आयु लगभग 30 साल बताई जा रही है स्थानीय कपनी में काम करता था

पांवटा साहिब के भूपपुर में नशे के आदी एक 24 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी । भूपपुर में एक युवक काफी समय से नशे का सेवन करता था । जिसके बाद 24 वर्षीय युवक ने परेशान होकर अपने घर पर फंदा लगा लिया। जब परिजन घर आये तो देखा युवक फंदे में लटका हुआ है। जिसके बाद युवक को तुरंत फंदे से उतारकर उपचार के लिये सिविल अस्पताल ले गये जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस में मामले में जाँच शुरू करदी है  ।

पांवटा साहिब में पिछले समय से नशे से मौते हो रही है जिनमे  7 जुलाई 2018 को खोदरी माजरी के जंगल में एक व्यक्ति का शव मिला था  । शव के पास से दवाई की डिब्बी व एक शराब की बोतल मिली थी । शव  कई महीने से यहाँ पड़ा था  ।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  खोदरी माजरी के जंगल में वन विभाग के कर्मचारी झाड़ियों की सफाई कर रहे थे। तो उस समय कर्मचारियों को झाड़ियों में एक शव देखा था ।

1 जून 2017 को एक युवक को नशे के कारण अपनी जान से हाथ धोना पड़ा | जिली जानकारी के अनुसार कर्मजीत   सिंह पुत्र ज़सवीर  सिंह  निवासी गोंदपुर की हार्ट फैल होने के कारण मौत हुई है  युवक को पांवटा साहिब सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया था जोकि स्मैक का आदि था ।  युवक जसप्रीत शादीशुदा था और उसके पास एक 3 साल का बेटा भी है, । परिजनों ने उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजा था, जिससे वह नशे से दूर रह सके। जबकि इस दौरान जब उसे रविवार को नशा मुक्ति केंद्र लेकर आए तो केवल दो दिन ही ठीक रह पाया। इसके बाद उसे नशे की लत लगने लगी और उसे फिट पढ़ना शुरू हो गए। साथ ही साथ वह अपने आप से ही बातें करने लगा था और उसे नींद आना बंद हो गई थी सिविल हॉस्पिटल से उसका इलाज करवाया जा रहा था, लेकिन उसकी हालत में कुछ भी सुधार न होने के कारण उसका आज सुबह 6 बजे हार्ट फेल हो गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई।

4 अगस्त 201 8 पांवटा साहिब कि बद्री नगर कि अमर कॉलोनी में किराय के मकान में रहने वाले  नशे के आदि युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या कर ली मिली जानकारी के अनुसार पंकज गोस्वामी उम्र 26 साल पुत्र बिशन सिंह मूल निवासी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड ने गत रात जब घर में अकेला था तथा उसके माँ व भाई उसकी बहन के घर गये हुए थे तो फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । सुबह घर वापिस आये उसके भाई ने  खिड़की से युवक को पंखे  से लटके देखा तो उनके होश उड़ गए,| बताया जा  रहा है कि युवक स्मेक के नशे का आदी था व पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चूका था |  परिजनों ने युवक को नशा मुक्ति केंद्र भी भेजा परन्तु  वहा से आने   के बाद कुछ महीने   बाद युवक ने दोबारा नशा करना शुरू कर दिया था  परिजनों का कहना है कि कुछ नशे के आदि युवक उसको दोबारा बहला फुसला कर ले जाते थे |  वही मोके पर  सुसाइड नोट मिला है जिसमे युवक ने आत्महत्या के लिए जिन्दगी से परेशान होना लिखा था  |

17 मार्च 2017 को एक व्यक्ति का  शव  यमुना नदी के किनारे मिला था । इसके बाद पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार वालो को सोंप दिया था । जिसकी पहचान रविंद्र पुत्र श्याम सुंदर वार्ड नंबर 9 के निवासी रूप में हुई है, जोकि शराब के नशे में यमुना नदी के किनारे मृत अवस्था में पाया गया। वार्ड नंबर 9 के पार्षद व नगरपालिका के उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने बताया कि ये व्यक्ति शराब पीने का आदि था व अपने परिवार में दो बच्चे व अपनी पत्नी को पीछे छोड़ गया था  |

वही 27 जून 2018 को  पांवटा साहिब के तहत बांगरण के नजदीक पुरुवाला में  एक दुकान  के आगे बने शेड  में एक युवक का शव मिला था ।  वही पुलिस के मुताबिक युवक नशे का आदि था | व युवक के शव के पास नशे के इंजेक्शन व सिरिंज बरामद हुई है | शायद नशे के ओवर डोस की वजह से ही  युवक की मौत हुई है | जानकारी के मुताबिक मृतक विक्रांत उर्फ़ विक्की पुत्र पाल शर्मा  की आयु लगभग 30 साल बताई जा रही है। विक्रांत उर्फ़ विक्की देवीनगर  का रहने वाला था।बताया जा रहा है कि युवक के पिता भी बीमारी से जूझ रहे है  |

 

Share160SendTweet100
Previous Post

गाडियों का सामान चुराने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Next Post

पांवटा साहिब : सिरमौर पुलिस अवेध हथियारों से लेस इलाके से पकड़ लायी अपराधी , , IMEI नम्बर से हुई मोबाइल की पहचान

Next Post
पांवटा साहिब : सिरमौर पुलिस अवेध हथियारों से लेस इलाके  से पकड़ लायी अपराधी , , IMEI  नम्बर से हुई मोबाइल की  पहचान

पांवटा साहिब : सिरमौर पुलिस अवेध हथियारों से लेस इलाके से पकड़ लायी अपराधी , , IMEI नम्बर से हुई मोबाइल की पहचान

अमृतसर में पटरी पर चल रहे लोगों पर चढ़ी ट्रेन, 100 लोगों के मरने की आशंका 200 लोग जख्मी

अमृतसर में पटरी पर चल रहे लोगों पर चढ़ी ट्रेन, 100 लोगों के मरने की आशंका 200 लोग जख्मी

देखें वीडियोः किशन कपूर के तल्ख तेवर, दवाई खाने गए बीडीओ की लगा दी क्लास,पत्रकारों पर भी बरसे खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, छीना मोबाइल

देखें वीडियोः किशन कपूर के तल्ख तेवर, दवाई खाने गए बीडीओ की लगा दी क्लास,पत्रकारों पर भी बरसे खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, छीना मोबाइल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • मुख्य ख़बरें
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पिति
    • शिमला
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • सिरमौर
  • राजनीती
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • देश

© All Rights Reserved | Designed & Developed by Readymade App