लेंड स्लाइडिंग होने से कार पर गिरी चट्टान, चालक जख्मी।

विजय ठाकुर (सोलन) हिमाचल में  दो दिन से लगातार बारिश का दौर जारी है। इसी के चलते करीब चार बजे कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पर परवाणू मोड़ पर अचानक हुए लैंड स्लाइड की चपेट में एक कार आ गई। वाहन चालक सोलन की तरफ जा रहा था। लैंड स्लाइड की चपेट में आने से चालक घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।

लैंड स्लाइड के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पर रोजाना काफी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। यह काफी व्यस्त नेशनल हाई-वे है। एसपी सोलन अंजुम आरा ने बताया कि परवाणू चक्की मोड़ पर लैंड स्लाइड की चपेट  में एक कार के आने से चालक घायल हुआ है। चालक का उपचार परवाणू अस्पताल में करवाया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि मलबा हटवाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी है।

Related Posts

Next Post
error: Content is protected !!