पौंटा साहिब में विजिलेंस को आज भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है टीसीपी के एक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है मिली जानकारी के अनुसार अधिकारी काम करने के एवज में शिकायतकर्ता से पैसे मांग रहा था जिसके बाद शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत विजिलेंस को कर दी जिसके बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाते हुए अधिकारी को पैसे लेने के बाद रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है
मेरी जानकारी के अनुसार टीसीपी में तैनात प्लानिंग ऑफिसर को विजिलेंस टीम ने एक स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत के बाद एक लाख रुपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है आरोपी यह रिश्वत प्रॉपर्टी डीलर से एक प्लाट की प्लाटिंग के एवज में यह पैसे मांग रहा था
कई मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी विजिलेंस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की यह कार्रवाई जारी रहेगी उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि कोई उनसे रिश्वत मांगता है तो वह उनको इसकी सूचना दे सकते हैं












