पांवटा साहिब के चुंगी नंबर 6 के समीप बने एक पीजी में एक व्यक्ति की मौत हुई है मिली जानकारी के अनुसार पीजी के बाथरूम में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है तथा व्यक्ति ने पहनने के लिए अपने नए कपड़े निकाल कर रखे हुए थे तथा नहाने के लिए बाथरूम में गया हुआ था तेलंगाना निवासी सेल्विन उम्र 48 वर्ष धौला कुआं की एक निजी कंपनी में डीजीएम के पद पर तैनात थे तथा पीजी में रहा करते थे
वही मौके पर पहुंचे एसएचओ संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस को प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से हुई है क्योंकि जब मौके पर पुलिस ने जांच की तो व्यक्ति ने अपना एक हाथ छाती पर रखा हुआ था तथा वह बाथरूम तथा कमरे के बीच में गिरा हुआ था वही व्यक्ति के कमरे के दरवाजे के अंदर से कुंडी लगी हुई थी जिसको पुलिस ने तोड़कर कमरे में प्रवेश किया
वही एस एच ओ संजय शर्मा ने बताया कि मौत की पूरी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी फिलहाल व्यक्ति के शव को शवगृह में रखकर उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है तथा पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है











