ADVERTISEMENT

पावटा साहिब : छत से गिरकर 5 साल के मासूम बच्चे की मौत

पावटा साहिब में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जिसमें एक 5 साल के मासूम बच्चे की छत से गिरकर मौत हो गई है हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में दुख का माहौल है तथा हर कोई गमगीन है कि मासूम बच्चे ने छत से गिरकर दम तोड़ दिया

मिली जानकारी के अनुसार मुगलों वाला गांव में 5 साल का मासूम बच्चा घर में खेल रहा था तथा उसके पिता छत पर काम कर रहे थे बच्चा किसी तरह अपने बाप के पास छत पर चला गया तथा अचानक खेलते खेलते छत से नीचे गिर गया जहां पर निर्माण सामग्री पड़ी हुई थी तथा मासूम बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया

बताया जा रहा है कि छत के ऊपर कोई मुंडेर ना बनी हुई थी तथा घर में निर्माण कार्य चला हुआ था वही बच्चे को सिविल हॉस्पिटल पावटा साहिब लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया मामले की पुष्टि करते हुए पूरूवाला पुलिस स्टेशन के एसएचओ विजय रघुवंशी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!