एचपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा के कड़े निर्देशों के बाद सिरमौर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कई नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है इसी कड़ी में आज माजरा पुलिस ने एसएचओ सेवा सिंह के नेतृत्व में एक चरस तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है
मिली जानकारी के अनुसार काबुल हुसैन निवासी गुलाबगढ़ सब्जी की दुकान करता है तथा वहीं पर चरस बेचने का धंधा करता था जिसको पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 47.42 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि माजरा पुलिस ने एक आरोपी को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया किया है | माजरा थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है












