आज थाना पुरुवाला के क्रेशर संचालको व PWD के JEs के साथ मीटिंग की गई , मीटिग के दौरान उपस्थित सभी क्रेशर संचालको व PWD के अधिकारियों को निम्नलिखित दिशा निर्देश जारी किये गयेः-।
1. आम तौर पर स्थानीय लोगों द्वारा यह शिकायत की जाती है कि क्रेशर से आने वाले ट्रक/ ट्राले कतार मे चलते है जो छोटी गाडियों को पास न देते है । आपके क्रेशर मे आने वाले सभी ट्रक/ ट्राला चालको को यह निर्देश दें कि वह कतार मे न चलें व छोटी गाडीयों को पास दें।
2. बांगरण पूल से गुजरने वाले लोड वाहनों के चालकों को निर्देश दे कि एक समय मे केवल एक वाहन ही पुल से गुजरे।
3. क्रेशर से भरने वाली गाडीयो के चालकों को निर्देश दे कि वह ओवर लोड / भारी वाहनों को चलाते समय मोबाईल का प्रयोग ना करें, रात को डिपर का प्रयोग करें। गाडी के पुरे कागजात अपने पास रखें, बिना ‘M’ Form के माल लोड न करें।
4. क्रेशर से भरने वाली गाडीयो के चालकों को निर्देश दे की लोड वाहनों को अधिक गती से ना चलायें।
5 लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयों ने अवगत करवाया है कि बांगरण पुल का कुछ हिस्सा डेमेज है जिसे जल्द ही सही किया जाएगा तब तक वहां पर बडे भारी वाहन ना चलाये ।
6. बारही राज्य के लेबर/ ड्राईवरों का रिकार्ड अपने पास जैसे ID Proof, Phota e.t.c अपने पास रखें व पुलिस थाना को उपल्बध करवायें ताकि सभी मजदुरों/ चालकों की वेरिफिकेशन सम्बन्धित थाना से करवाई जा सकेे। ताकि भविष्य मे बाहन दुर्धटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकें। मामले की पुष्टि सिरमौर के पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने की है |












