ADVERTISEMENT

लॉटरी के नाम पर ठगी का आरोपी बिहार से गिरफ्तार , हिमाचल प्रदेश में नहीं रुक रहे ऑनलाइन ठगी के मामले

जिला चम्बा पुलिस द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड में बिहार के नवादा शहर से एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।
दिनांक 09-01-20 को एक शिकायतकर्ता ने किहार थाना में आकर शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 08-01-20 को उसके फ़ोन पर एक मैसेज जिसमे स्नैप डील से 12 लाख 80 हजार की लॉटरी लगी है वतलाया गया है, जिस पर उसके दस्तावेज बनाने के लिये कॉलर द्वारा कुछ राशि उसके खाते में डालने वारा वतलाया। जिस पर शिकायतकर्ता ने 80 हजार रुपये कॉलर के द्वारा वतलाये गए खातों में डलवा दिये। जिसके वाद शिकायतकर्ता को आभास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है ।

पुलिस थाना किहार में मुकदमा नम्बर 17/20 दर्ज किया गया व पुलिस अधीक्षक चम्बा ने एक टीम का गठन किया जिसमे मुख्य आरक्षी विनय कुमार ,आरक्षी मेहर दत, आरक्षी उपेंद्र चोणा व आरक्षी विक्रम कुमार ( साइबर सेल) को बिहार को भेजा गया। अन्वेषण के दौरान बिहार के अलग अलग जगहों पर दबिश दी गयी। जिस पर बिहार के नवादा जिला के वर्सिलीगंज के रहने वाले सनी कुमार पुत्र जतन राउत (बिहार) उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार करके आरोपी को CJM नवादा (बिहार) न्यायालय में पेश करवाया गया जहां से आरोपी को 3 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर चम्बा लाया गया। आरोपी को JMIC चम्बा अदालत में पेश करवाने पर आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। रहा है।

उपरोक्त युवक से 5 ATM , 4 मोबाइल फ़ोन व 72 हजार नकद व कुछ इंटरनेट बैंकिंग के यूजर नाम व पासवर्ड भी वरामद किये गये। चंबा की पुलिस अधीक्षक डॉ मोनिका ने सभी से आग्रह किया है कि यदि भविष्य में कभी भी आपके फ़ोन पर ऐसा कोई मैसेज, ओ०टी०पी० शेयर या किसी भी प्रकार का कोई प्रलोभन व लाटरी के लालच में ना आये। ताकि आप होने वाले नुकसान से वच सकें।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!