ADVERTISEMENT

हिमाचल सरकार ने बागवानी क्लस्टर का काम फरवरी तक पूरा करने का दिया निर्देश, 10,646 किसान परिवारों को मिलेगा लाभ

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को पहले चरण में 3,000 हेक्टेयर भूमि पर बागवानी क्लस्टर विकसित करने का काम पूरा कर इन्हें 28 फरवरी, 2027 तक किसानों को सौंपने का निर्देश दिया है। राज्य के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने सात जिलों में लागू की जा रही हिमाचल प्रदेश उपोष्णकटिबंधीय बागवानी, सिंचाई और मूल्यवर्धन (एचपी शिवा) परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) इस परियोजना का वित्तपोषण कर रहा है।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, नेगी ने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समय पर काम पूरा नहीं होने पर संबंधित ठेकेदारों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परियोजना के पहले चरण में 3,000 हेक्टेयर भूमि विकसित करने का लक्ष्य है। अब तक करीब 2,700 हेक्टेयर भूमि विकसित की जा चुकी है और करीब 1,900 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधे लगाने का काम पूरा हो गया है। इस चरण के तहत कुल 331 बागवानी क्लस्टर विकसित किए जाने हैं, जिनसे करीब 10,646 किसान परिवारों को लाभ मिलेगा। शेष क्षेत्र में पौधरोपण का काम जनवरी-फरवरी 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है।

नेगी ने अधिकारियों को केवल उच्च गुणवत्ता वाले पौधे खरीदने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि घटिया गुणवत्ता वाले पौधे स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *