पावटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी कई दिनों तक दिल्ली की तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र में डेरा जमाए रखे वह भाजपा प्रत्याशी राजबब्बर के पक्ष में प्रचार करते नजर आए परंतु प्रचार में महारत रखने वाले सुखराम चौधरी भी आप की लहर में उड़ गए तथा जिस प्रत्याशी का वह चुनाव का प्रचार करने गए थे वह 22,000 से अधिक वोटों से हार गया है
दिल्ली की तिलक नगर सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जरनैल सिंह ने जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा प्रत्याशी राजीव बब्बर को हार से संतोष करना पड़ेगा। मतगणना शुरू होते ही तिलकनगर विधानसभा सीट के रुझानों पर लोगों की नजरें टिकी गईं। यहांं से आम आदमी पार्टी के नेता जरनैल सिंह आगे चलते हुए बढ़त बनाए रखा। कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी यहां से काफी पीछे रहे। चुनाव आयोग ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है।फाइनल आंकड़े जारी जिसमें आप पार्टी के जरनैल सिंह को 46256 वोट मिले। वहीं भाजपा के राजीव बब्बर को 23636 वोट मिले। वहीं तीसरे नंबर पर 1266 वोट के साथ कांग्रेस के प्रत्याशी आर सिंह रहे।