जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में मंगलवार देर रात को एक प्रवासी महिला ने आत्महत्या कर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ कालाअंब के खैरी रहती थी। उसका पति स्थानीय उद्योग में कार्यरत है। उत्तर प्रदेश के जिला कन्नौज तहसील बिधूना निवासी बृतझाड़ की सोनी देवी पत्नी प्रेम सिंह ने मंगलवार देर रात को फंदा लगाया।
बुधवार सुबह जब उसका पति सोकर उठा, तो उसने देखा कि सोनी फंदे पर झूल रही है। इसकी सूचना कालाअंब पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सोनी के शव को उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज लाया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। कालाअंब पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा होगा। मामले की पुष्टि जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने की है।












