कालाअंब : कामगार ने कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या

 कालाअंब में एक प्रवासी कामगार ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके नजदीकी गांव के चाचा को सौंपकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कालाअंब क्षेत्र के एक उद्योग में काम करने वाले 34 वर्षीय प्रवासी कामगार ने अपने किराये के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

जब युवक नहीं जागा तो उसके पड़ोसियों ने देखा कि कामगार फंदे से लटका है। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मृतक की पहचान रंगलाल पुत्र श्यामलाल निवासी गांव रूम, डाकघर खैरहट कलां, थाना व तहसील बारा, जिला इलाहबाद (उत्तरप्रदेश) के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि कामगार नशे का आदी था। कामगार ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर उसके नजदीकी गांव के चाचा को सौंप दिया। मामले की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!