पावटा साहिब प्रशासन के आदेशों को निजी दवाई कंपनियां ठेंगा दिखा रही हैं जहां एक ओर सरकार ने सख्त आदेश दिए हुए हैं कि दवाई कंपनियों में प्रशासन की परमिशन के बाद चुनिंदा बसों को लगाकर ही श्रमिकों को फैक्ट्री तक लाया जा सकेगा तथा वापिस घर भी बसों में छोड़ा जाएगा इन बसों को पूरी तरह सैनिटाइज किया जाएगा |
वही पावटा साहिब के विदित हेल्थ केयर तथा मैनकाइंड फार्मा इन आदेशों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं यहां पर श्रमिक अपनी निजी बाइकों व कारो से पहुंच रहे हैं वहीं कुछ श्रमिकों को इन प्रबंधकों द्वारा पैदल घर भेजा जा रहा है | श्रमिक पैदल ही अपने घरों तक सफर कर जाने में लगे हुए हैं कुछ लोगों के लिए ही बस का प्रबंध किया जा रहा है अब देखना यह है कि प्रशासन इन कंपनियों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई करेगा या ऊंचे रसूख के चलते या प्रशासन को ठेंगा दिखाते रहेंगे












