शिलाई की पुलिस टीम द्वारा शिलाई क्षेत्र में गश्त के दौरान बाली कोटी की तरफ से आ रही एक पिकअप नंबर HP 85-0754 को रोका गया, पूछने पर जिसके चालक ने अपना नाम राजेश निवासी बाली कोटी शिलाई बतलाया । उपरोकत गाडी चालक के अलावा 20-25 लोग गाडी मे खड़े थे जो गाडी से उतर कर भाग गये।
उपरोकत गाडी चालक द्वारा लॉकडाउन व के दौरान गाड़ी को इस प्रकार चलाकर सरकार के आदेशों की अवहेलना करना पाया गया । जिस पर उपरोकत गाडी चालक के विरुद्ध पर पुलिस थाना शिलाई मे आई पी सी की धारा 188/269/270 के तहत मे मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।मामले की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है।












