कोरोना के 7 मामले, प्रारंभिक जांच में आए पॉजिटिव

हिमाचल के लिए आज कोरोना वायरस को लेकर खबर राहत भरी नहीं है।आईजीएमसी में जांचे 54 सैंपल में प्रारंभिक जांच में 7 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें 3 नालागढ़ और 4 बद्दी क्षेत्र से हैं। बताया जा रहा है कि नालागढ़ से पॉजिटिव मामले तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों के हैं। वहीं, इससे पहले ऊना में तब्लीगी जमात के 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वह डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, अस्पताल टांडा में उपचाराधीन हैं। बता दें कि आईजीएमसी में आज 54 सैंपल जांचे गए। इनमें से 7 पॉजिटिव पाए गए हैं और 47 नेगेटिव आए हैं। जांच के बाद नालागढ़ क्षेत्र से 3 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, पीजीआई में दम तोड़ चुकी कोरोना वायरस पॉजिटिव महिला के नजदीकी संपर्क में आए 4 लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी मेदांता अस्पताल दिल्ली चले गए हैं।

हिमाचल में आज 88 कोरोना वायरस संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा और आईजीएमसी (IGMC) शिमला में आए हैं। अब तक यह रिकॉर्ड सैंपल जांच मानी जा सकती है। इससे पहले इतने सैंपल एक साथ नहीं जांचे गए हैं। इसमें टांडा में 33 और आईजीएमसी में 54 सैंपल जांच के लिए पहुंचे हैं। आईजीएमसी की रिपोर्ट तो आ गई है लेकिन टांडा की रिपोर्ट देर रात तक नहीं आई थी। वहीं, अब तक हिमाचल में 4286 लोग निगरानी में रखे जा चुके हैं। इसमें से 1754 का निगरानी पीरियड पूरा हो चुका है। साथ ही 2189 होम क्वारंटाइन व आइसोलेशन में हैं।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!