पावटा साहिब : हिमाचल प्रदेश मे आने व बाहर जाने वाली जमातों के प्रमुख हुकम दीन के खिलाफ मामला दर्ज

पांवटा के माजरा में पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के अमीर हुकमदिन निवासी माजरा के खिलाफ मामला दर्ज किया। जानकारी के मुताबिक हुक्मदिन ने तबलिकि जमात से आये व्यक्तियों के बारे में पूछताछ के दौरान उनकी जानकारी छुपाई थी जिसके बाद माजरा पुलिस ने जानकारी छुपाने को लेकर हुक्मदिन के खिलाफ आईपीसी की धारा 269 , 270 ,188 और डिजास्टर मैनेजमेंट की धारा 51 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है इस बारे में एस पी सिरमौर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि होम क्वारटाइन के पूरा होने के बाद ही हुक्मदिन से पूछताछ की जाएगी ।

गौरतलब है कि थाना माजरा मे सीएमओ के के प्राशर ने शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 03/04/20 को सीएमओ ने फोन के माध्यम से हुकम दीन निवासी माजरा जिला सिरमौर जो कि हिमाचल प्रदेश मे आने व बाहर जाने वाली जमातों का प्रमुख है को पूछा कि एक व्यक्ति इरशाद पुत्र महबूब हसन निवासी सहारनपुर हाल निवासी माजरा तहसील पावटा साहिब मे रहता है के बारे मे पूछा कि यह व्यक्ति क्या जमात मे शामिल होने कि लिए दिल्ली गया था तो उपरोक्त हुकम दीन ने झूठी जानकारी दी कि महबूब हसन दिल्ली मे तबलिकी जमात निजामुदीन मरकज मे नहीं गया था जबकि यह व्यक्ति वास्तव मे दिल्ली मे तबलिकी जमात निजामुदीन मरकज मे गया था I जिसके बाद पुलिस ने ये कारेवाही की है |

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!