पांवटा साहिब के पुरुवाला में शहीदी स्मारक में एक यूवक के शव के मिलने से सनसनी फेल गई। जानकारी के अनुसार शहीद स्मारक सूरजपुर में एक युवक की डेड बॉडी पड़ी मिली जिसके बाद मौके पर माजरा पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई स्थानीय लोगों के द्वारा युवक की पहचान की गई लोगो ने बताया की यूवक का नाम सुनील कुमार पुत्र शिवराम उम्र 32 साल हे और वह पुरुवाला का ही रहने वाला था |
जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू करते हुए उसके घर वालो को बुलाया व उनसे पूछताछ की इस दौरान बताया जा रहा है कि युवक नशे करता था वह रात को ही इस शहीद स्मारक में आकर बैठा हुआ था सुबह तक जब स्थानीय युवकों ने वहां पर देखा तो उसके के द्वारा कोई भी मूवमेंट नहीं हो रही थी जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी सेवा सिंह ने बताया की सुनील नशे का आदि था उन्होंने कहा की शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा जिसके बाद ही मौत के असली कारणो का पता चल पाएगा।












