पावटा साहिब के बद्रीपुर पंचायत के अंतर्गत आने वाले कुंभी वाला धर्मकोट गांव में सुरंग मिली है। सुरंग मिलने से ग्रामीणों में दहशत है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं यह संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आते थे और अपना काम करके रात में ही वापस चले जाते थे कुछ युवकों ने जंगल में जाकर जांच की तो यहां सुरंग देखकर हैरान हो गए। सुरंग कुछ मीटर अंदर तीन दिशाओं में खोदी गई है। सुरंग के बारे में लोगों ने पहले बद्रीपुर पंचयात के प्रधान रामलाल शर्मा को इसकी सूचना दी। प्रधान ने इस संबंध में पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। पुलिस और वन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने बताया है कि सुरंग 9.5 फुट एक तरफ को ओर 6 फुट के करीब एक तरफ को है। स्थानीय लोगों के अनुसार लगता है कि यह बंगाला समुदाय के लोगों द्वारा सैल जानवर को फन्दी में फंसाने हेतु खोदी गई है। प्रथमदृष्टया वन विभाग का भी यही मत है।गांव वालों ने यहां पर कुछ बंगाला समुदाय के लोगों को भी देखा था। डी एस पी पावटा को मौका पर भेजा था और उस ने Director FSL को भी इस की वीडियो दिखाई गई है। FSL की टीम को विजिट करने के लिए रिक्वेस्ट किया गया है उनका ओपिनियन लेकर आगामी कार्यवाही की जायेगी।
शायद यह सुरंग बंगाला समुदाय के लोगों द्वारा सैल जानवर को फंदी में फंसाने के लिए बनाई गई होगी क्योंकि सैल जानवर छोटी जगह में गड्ढा खोदकर जमीन के अंदर ही रहता है वही सुरंग में सैल जानवर के कुछ कांटानुमा बाल भी गिरे हुए दिखाई दे रहे हैं गौरतलब है कि सैल जानवर को मार कर शायद उसको उसका मांस खाने में प्रयोग के लिए प्रयोग में लाया गया होगा












