पांवटा साहिब : पुरूवाला पुलिस ने 88 नशीले कैपसूल सहित किया 1 गिरफ्तार

 

पांवटा साहिब में पुलिस ने पुरूवाला में नशीले प्रतिबंधित कैपसूलों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एच एएसआई सेवा सिंह की अगुवाई में मुख्यआरक्षी दलीप कुमार व विनय कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर 88 प्रतिबंधित नशीले स्पास सी कोर  कैपसूलों सहित 46 वर्षीय राजेश पुत्र प्रेमचंद निवासी समीप कृपालशिला गुरूद्वारा, वार्ड नं.10 पांवटा साहिब को गिरफ्तार किया है।

आरोपी हाथ में पकडे थैले में नशीले कैपसूलों की सप्लाई देने जा रहा था।उधर मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व आईपीसी 188 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!