पावटा साहिब : अवेध रूप से महालक्ष्मी पैकेजिंग कंपनी में हो रहा था डिटर्जेंट पाउडर का निर्माण, मामला दर्ज

 

सैनवाला पंचायत की महालक्ष्मी पैकेजिंग कंपनी में डिटर्जेंट पाउडर का निर्माण किया जा रहा था जहां पर नजदीकी ग्रामीणों के द्वारा पुलिस हेल्पलाइन 112 तथा पर शिकायत दर्ज करवाई गई तथा मौके पर माजरा पुलिस लगभग एक से डेढ़ घंटे बाद पहुंची जिसके बाद वहां पर से फैक्ट्री प्रबंधक के द्वारा कर्मचारी हटा दिए गए तथा साथ ही लगती कंपनी गत्ते की जहां पर पेटी  बनाने का काम किया जा रहा था वहां पर सभी लेबर को लगा दिया गया मौके पर पुलिस विभाग के द्वारा छानबीन की गई तो वहां पर कुछ कारीगरों ने बताया कि यहां पर डिटर्जन पाउडर बन रहा था तथा पिछले 2 या 3 दिन से यह निर्माण किया जा रहा है |

वहीं पंप ऑपरेटर के द्वारा भी माना गया कि पिछले 2 दिन पहले यहां पर उसके द्वारा सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक मशीन चलाई गई तथा यह मशीन लगभग 4 घंटे बाद ठंडी हो जाती है जिला उपायुक्त के द्वारा साफ निर्देश दिए गए हैं कि जो भी कर्फ्यू के दौरान इन नियमों का उल्लंघन करेगा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी |पुलिस को जानकारी मिली की  कम्पनी के साबुन सैक्शन के डिर्टजन्ट सैक्शन में डिटर्जन्ट पैकिंग का काम चल रहा है जिसके बाद मोके पर पुलिस ने पहुच कर जाँच शुरू की जिसके बाद  माजरा पुलिस स्टेशन में आरोपी प्रबंधक व जी एम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है | पुलिस मामले की जाँच कर रही है |

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!