लैबोरेट फार्मा कंपनी के प्रबंधक विनय भाटिया ने खास तौर पर निर्देश दिए हुए हैं कि प्लाट में हर तरह से सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए| कोरोना महामारी के बचाव हेतु लैबोरेट फार्मा कंपनी की और से एचआर मैनेजर अजय भटनागर अकाउंट ऑफिसर आदेश भारद्वाज ने आज निहालगढ़ पंचायत में हैंड सैनिटाइजर ग्रामीणों में वितरित किए इस अवसर पर ग्राम पंचायत निहालगढ़ के प्रधान सिमरत सिंह भी मौजूद थे | निहालगढ़ के प्रधान सिमरत सिंह ने सैनिटाइज वितरण के लिए कंपनी प्रबंधक विनय भाटिया का आभार व्यक्त किया |
वही केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइंस को मध्य नजर रखते हुए लैबोरेट फार्मा कंपनी पूरी तरह से इन दिशा निर्देशों का पालन कर रही है | लैबोरेट फार्मा कंपनी में काम करने वाले कामगारों को कंपनी के गेट पर सेफ डिस्टेंस पर खड़ा करके सर्वप्रथम उनके हाथों को सैनिटाइज किया जा रहा है इस के साथ साथ उनको कैप , मास्क दे कर के एक सेफ जोन में लेकर जाया जाता है जहां पर कामगारों का बॉडी टेंपरेचर लिया जाता है उसके बाद उनको पैकिंग जोन में जाने की इजाजत मिलती है पैकिंग जोन के गेट पर पहुंचने के बाद पूर्ण रूप से सुरक्षा संबंधी मानकों को ध्यान में रखते हुए कैप , मास्क के साथ गाउन दिया जाता है उसके साथ साथ। बूट कवर्स पहनने के बाद हाथों को सैनिटाइज किया जाना भी अनिवार्य है तत्पश्चात पैकिंग रूम में उनकी एंट्री संभव है।
पैकिंग रूम में किसी भी तरह की कोई भी कोताही नहीं होती हर कामगार एक 1 मीटर के सेफ जोन में बैठकर के पैकिंग करते है । विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तय किया है कि हर व्यक्ति कम से कम 1 मीटर की दूरी बना कर के काम करेगा इनहीं मानकों को ध्यान में रखकर के कंपनी प्रबंधन ने कामगारों को उचित दूरी पर रहते हुए पैकिंग व अन्य काम में लगाया हुआ है। प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया जा रहा है।तत्पश्चात पैक किया गया मेटेरियल जब ट्रांसपोर्ट करने के लिए तैयार हो जाता है उसके बाद बाहर जाने वाले वाहन में लोड करने के पश्चात कंपनी प्रशासन द्वारा उस वाहन को भी पूर्ण रूप से चारों तरफ से व वाहन चालक के कैबिन को भी पूरी तरह से सैनिटाइज किया जा रहा है जिससे की माल ले जा रहे वाहन चालक को भी किसी भी प्रकार का वायरस का खतरा ना हो सके। वही कामगारों को फेक्टरी लेकर आने व घर जाने के लिए विशेष रूप से लगाई गयी बसों को भी सैनिटाइज किया जा रहा है |












