कोविड-19 संक्रमण के चलते गांव मिश्रवाला को जिला प्रशासन द्धारा पूर्णतः सील किया गया इसके चलते मिश्रवाला में बाहर से अन्दर गांव में जाने वाले व अन्दर गांव से बाहर जाने वाले व्यक्तियों व वाहनों को रोकने के लिए लगाई गई है ताकि गांव मिश्रवाला से कोई व्यक्ति बाहर न जा सकें व कोई व्यक्ति बाहर से अन्दर ना आ सके।
मिश्रवाला के अन्दर से दो व्यक्ति एक बिना नम्बर की मोटर साईकिल पर सवार होकर आये जिनको ट्रेफिक पुलिस हेड कांस्टेबल सुखराम ने रोका और गांव से बाहर जाने का कारण पूछा उस । ट्रेफिक पुलिस इंचार्ज ने मोटर साईकिल के चालक को कहा कि आप इस तरह गांव से बाहर नही जा सकतें और ना ही इस तरह मोटर साईकिल पर दो व्यक्ति सवार होकर घूम सकते है जिस पर मोटर साईकिल चालक आग-बबूला होकर । ट्रेफिक पुलिस इंचार्ज के साथ गाली-गलौच करने लगा और कहने लगा कि वह गांव से बाहर जाकर ही रहेगा और कहने लगा कि पुलिस को किसने यहाँ लगाया है मोटर साईकिल को आगे की तरफ ले जाने लगा जब यह मोटर साईकिल के आगे उसे रोकने के लिए खड़ा हो गया तो मोटर साईकिल चालक ने मोटर साईकिल को पीछे गांव की तऱफ मोड़ा व जाते हुए कहने लगा कि मैं तेरा मुहँ तोड़ दूगाँ और गाली-गलौच करता हुआ मोटर साईकिल लेकर गांव के अन्दर चला गया।
जिसके बाद मोके पर पुलिस ने पहुच कर जाँच शुरू की जिसके बाद माजरा पुलिस स्टेशन में मोटर साईकिल के चालक गुलजार पुत्र दसौंधी निवासी मिश्रवाला व पीछे बैठे मोसिन पुत्र वाहिद निवासी मिश्रवाला के खिलाफ आई पी सी की धारा 188,186,269,270,504 के तहत मामला दर्ज किया गया है |












