पावटा साहिब के उद्योगपति स्वास्थ्य विभाग पुलिस सफाई कर्मियों आदि को जहां पीपीटी किट आदि सैनिटाइजर वितरित कर रहे हैं वहीं कोरोना महामारी के चलते मुख्यमंत्री कोविड-19 राहत कोष में लाखों रुपए की राशि दान भी कर चुके हैं वहीं गरीबों को राशन बांटने के लिए भी पावटा साहिब के उद्योगपति आगे आए हैं चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश गोयल व संजय अग्रवाल ने बताया कि अब तक 1400 राशन किट बांटी जा चुकी है जिनसे प्रवासियों और झुग्गी झोपड़ी वालों को 2 जून की रोटी नसीब हो रही है |
वहीं 100 पीपीई किट मास्क ग्लव्स और सैनिटाइजर भी डोनेट किए जा चुके हैं वही लबोरेट फार्मा कंपनी की तरफ से प्रबंधक सुनील वशिष्ट ने मुख्यमंत्री कोविड-19 राहत कोष में ₹82000 का चेक व राशन किट देकर अपना सामाजिक दायित्व निभाया है गौरतलब है कि लबोरेट फार्मा कंपनी सामाजिक दायित्व को निभाते हुए इस समय क्षेत्र में सबसे ज्यादा सामाजिक योगदान दे रही है |












