वैश्विक महामारी कोरोना के चलते जहां इन दिनों देश में भी लॉक डाउन है वहीं शहरों और गांवों की सडक़ों पर भी पुलिस प्रशासन का खूब पहरा है।यही पहरा दाड़लाघाट के साथ लगते गांव सैरा के कामेश्वर के लिए वरदान साबित हुआ है।हुआ यूं कि करीब ४५ वर्षीय कामेश्वर ने अपने घर के किसी जरूरी काम के लिए बैंक से करीब ६० हजार रूपए की रकम निकाली थी और बैग में पैसों के अलावा कुछ जरूरी कागजात भी थे, परन्तु वह अपना यह बैग दाड़लाघाट में ही भूल गया।
इसके बाद दाड़लाघाट की नाका टीम जिसमें कि नरेन्द्र राणा, रवि शंकर और हरी सिंह की नजर इस बैग पर पड़ी। उन्होनें तुरन्त इसे चैक किया और बैग के असली मालिक से स पर्क कर उसे इसके सुपुर्द कर दिया है।उल्लेखनीय है कि आज के इस दौर में भी ईमानदारी जिंदा है जिसका जीता जागता उदाहरण उक्त जवानों द्वारा किया गया यह सराहनीय कार्य है। पैसे मिल जाने पर कामेश्वर ने पुलिस और गृृह रक्षा के जवानों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया है।












