पावटा साहिब की अनेक फार्मा कंपनियों में दूसरे राज्यों से कर्मचारी चुपचाप पहुंच रहे हैं कोई ट्रक के सामान के पीछे छुपकर पहुंच रहा है तथा फार्मा कंपनी की कई छोटी गाड़ियों को परमिशन मिली हुई है उनमें बैठ कर कर्मचारी इन फार्मा कंपनियों में पहुंच रहे हैं यही नहीं कई अधिकारियों को भी दूसरे राज्यों से पावटा साहिब में पहुंचाया गया है इसे पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है जहां आम आदमी के खिलाफ जल्दी एफ आई आर दर्ज हो जाती है वही इन बड़ी कंपनियों के खिलाफ शिकायत मिलने का इंतजार किया जा रहा है वहीं स्वास्थ्य विभाग भी इस में टालमटोल करता नजर आ रहा है
जबकि हिमाचल प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पुलिस प्रमुख डीजीपी सीताराम मराठी ने साफ निर्देश दिए हुए हैं कि किसी बाहरी राज्य का व्यक्ति प्रदेश में प्रवेश करेगा तो उसके पास परमिशन होनी चाहिए तथा उसको मेडिकल कराना होगा तथा 14 दिन के लिए कवारटाइन किया जाएगा वहीं पुलिस प्रमुख ने बिना परमिशन के दाखिल होने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हुए हैं परंतु न जाने क्यों पावटा साहिब में पुलिस व प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा
वही इस विषय पर बीएमओ का कहना है कि यह काम मेडिकल टीमें कर रही है तथा उनको इस विषय की कोई भी जानकारी नहीं है तथा उनका यह काम नहीं है वही डीएसपी सोमदत्त का कहना है कि यदि ऐसे लोगों के खिलाफ कोई लिखित शिकायत आएगी तभी हम मामला दर्ज कर पाएंगे अब देखना यह होगा कि लिखित शिकायत मिलने की औपचारिकरिक्ता आम आदमी करेगा प्रशासन करेगा या कानून का डंडा सिर्फ आम आदमी पर ही चलता रहेगा क्योंकि अरबों खरबों टर्नओवर रुपए वाली यह कंपनियां शायद प्रशासन को अपने प्रभाव में कानूनी कार्रवाई न करने दें












