ADVERTISEMENT

सिरमौर जिला में मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण मुरम्मत दुकानों के अलावा किन किन को मिली छूट पढे पूरी खबर

जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी द्वारा आज आयोजित प्रेस वार्ता के मुख्य बिंदु :-

1. जिला सिरमौर में अभी तक कोरोना संक्रमण की जाँच को लेकर 177 टेस्ट किये गए जिसमे केवल 1 टेस्ट पॉजिटिव आया था

2. जिला की 6 पंचायतों को हॉट स्पॉट घोषित किया गया है जिनमें किसी भी प्रकार कोई छूट नहीं मिलेगी। लोगों के घरद्वार पर ही आवश्यक वस्तुएं प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही हैं

3. कर्फ्यू में ढील सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगी
4. पिडीएस राशन की दुकानों में यह ढील सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक रहेगी
5. पब्लिक ट्रांसपोर्ट और अंतर जिला एवं अंतर राज्य आवागमन आगामी 3 मई तक प्रतिबंधित रहेगा
6. अंतर जिला एवं अंतर राज्य आवागमन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है जिसकी अनुमति से विशेष परिस्थिति में आवागमन की सुविधा मिलेगी

7. डॉ यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के भवन का निर्माण कार्य आरम्भ होगा
8. जिला आयुर्वेदिक अस्पताल नाहन के भवन में कोविद-19 के टेस्ट की सुविधा के लिए लैब स्थापित की जाएगी
9. पशु अस्पताल, बैंक, बिमा सेवाएं भी खुली रहेंगी
10. जिला में 228 ग्राम पंचायतों में से 178 पंचायतों में मनरेगा के तहत निर्माण कार्य शुरू होंगे
* इस दौरान कृषि और बागबानी गतिविधियां की जा सकती हैं लेकिन सामाजिक दूरी का ध्यान रखना ज़रूरी होगा

* जिला में लोक निर्माण विभाग के 100 कार्य और जल शक्ति विभाग के 83 निर्माणाधीन कार्यों को अनुमति दी गयी है।
* आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए एक ट्रक में दो चालाक और एक सहायक को ही अनुमति होगी
* इ-कॉमर्स सेवाओं को भी केवल आवश्यक वस्तुओं के लिए ही अनुमति होगी
* इस दौरान शराब और गुटका पर ही पूर्णतः प्रतिबन्ध रहेगा

* हरियाणा राज्य से जो लोग दूध बेचने जिला में आते हैं, कल से उनकी निगरानी की जाएगी वह कहाँ-कहाँ दूध पहुंचा रहे हैं
* मोबाइल रिपेयर और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण मुरम्मत की दुकानें हफ्ते में एक दिन यानि वीरवार को ही खुलेंगी
* राष्ट्रिय उचमार्ग पर ढाबों और वाहन मुरम्मत की दुकानें अनुमति लेने उपरांत खुली रहेंगी
* जिला दण्डाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वह सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें, एक जगह पर पांच से अधिक लोग इकठे न हों, मास्क का प्रयोग करें, गाड़ियों का कम से कम प्रयोग करें और सार्वजनिक स्थान पर न थूकें।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!