पावटा साहिब के भाटा वाली पंचायत में संदिग्ध की सूचना मिलने के बाद मेडिकल टीम पहुची है मिली जानकारी के अनुसार पावटा साहिब की भाटावाली पंचायत में एक सब्जी विक्रेता को खांसी बुखार की शिकायत मिलने के बाद पंचायत प्रधान ने मेडिकल टीम व व बी डी ओ को सूचित किया जिसके बाद आज मेडिकल टीम मौके पर पहुंची व संदिग्ध की जाँच की |
सुबह खबरोंवाला ने इस विषय पर खबर भी प्रकाशित भी थी | भाटा वाली पंचायत के प्रधान सरवन कुमार गांव प्रधान पवन कुमार ने बीडीओ को सूचना दी कि सब्जी विक्रेता संदिग्ध है जिसके बाद मेडिकल टीम मौके पर पहुंची व संदिग्ध सब्जी विक्रेताओ शाह आलम व शाहिद का मेडिकल किया गया है | बी डी ओ गोरव धीमान धीमान ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा प्रधानो को संदिग्ध व्यक्ति की सुचना तुरंत देने के निर्देश दिए गये है |











