ADVERTISEMENT

सिरमौर जिले को 26 अप्रैल रविवार को सम्पूर्ण बंद रखने का निर्णय

 

जिला प्रशासन सिरमौर ने रविवार यानी 26 अप्रैल 2020 को सम्पूर्ण बंद रखने का निर्णय लिया है।
इस बारे में जानकारी देते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया कि यह निर्णय कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण को रोकने के मद्देनजर लिया गया है।

पूर्णतः बंद के दौरान जिला में मेडिकल स्टोर और मेडिकल इमरजेंसी की दुकानों को छोड़कर सभी वाणिज्यिक संस्थान बंद रहेंगे जिसमे ज़रूरी वस्तुओं की दुकानें भी शामिल हैं। उन्होंने जिला के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह इस बंद को सफल बनाने में जिला प्रशासन का पूरा सहयोग करें और रविवार के दिन अपने घरों में ही रहें।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!