नाहन विधानसभा क्षेत्र की नेहली पंचायत के मंडलहा गांव के एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को ही मंडलाहा गांव के 30 वर्षीय टीका राम ने फंदा लगाया। ग्रामीणों ने सुबह देखा कि टीकाराम महीपुर रोड पर एक पेड़ से फंदे पर लटका हुआ है।
तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी तथा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज लाया है। जहां पर पोस्टमार्टम होने जा रहा है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर ने की है।












