पावटा साहिब : कोर्ट से जमानत पर चल रहे कांग्रेसी मांग रहे मुख्यमंत्री का इस्तीफा भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार

विधायक सुखराम चौधरी ने प्रेस कॉन्फ़्रेन्स के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर हमला बोलते हुए कहाँ की जो खुद ज़मानत पर कोर्ट से छूटे हुए हैं वो आज प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस्तीफ़ा माँग रहें हैं।
उन्होंने कहाँ की कोरोना के इस समय में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी ने खुद को साबित किया हैं,आज अन्य प्रदेश के समक्ष भी हिमाचल प्रदेश का मॉडल प्रस्तुत किया का रहा हैं।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहाँ कि अपनी सरकार के समय में उन्होंने अपने परिवार वालो के लिए करोड़ों रुपये का इंश्योरेंस करवाया,करोड़ों की ज़मीन कंडाघाट में कोड़ियों के भाव से बेच दी गयी।उन्होंने 6.56 करोड़ के सेब को आमदनी अपने बगीचों से दिखायी,जिसमें उन्होंने स्कूटर,तेल के टैंकरों से सेब ढोया।उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार आज तक की सबसे भ्रष्ट सरकार रही हैं,जिससे प्रदेश की image काफ़ी हद तक ख़राब हुईं हैं।

उन्होंने विपक्ष के नेताओ से आग्रह किया हैं कि वे इस भयंकर समय में सरकार के साथ दे,ये समय राजनीति का नहीं हैं।उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि 2 लाख के लगभग लोगों को घर वापसी करवायी हुईं हैं,काफ़ी लोगों को उनके घर भी वापिस भेजा गया।

इस समय में कोई भूखा ना रहे…इसके लिए सरकार व भाजपा कार्यकर्ताओं ने राशन व भोजन वितरण किया।उन्होंने कहाँ कि प्रदेश में मौजूदा समय में 518 केस कोरोना संक्रमित आयें,जिनमे से 337 ठीक होकर घर वापिस आ गये,7 लोगों को मृतु हो गयीं,बाक़ी उपचारधीन हैं।भाजपा महिला मोर्चा ने लाखों कीं संख्या में स्वयं मास्क बनाकर वितरित किए हुए।मेरे माध्यम व कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रत्येक घर में सनिटीजेर वितरित किए हुए हैं हैं।

उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार व भाजपा संगठन पूर्ण रूप से सेवा के लिए तत्पर हैं,उन्होंने कांग्रिस से भी आग्रह किया हैं वे भी इस समय औछि राजनीति छोड़ कर जनता की सेवा के लिए आगे आयें।
इस अवसर पर खाद्य एवं आपूर्ति उपाध्यक्ष बलदेव तोमर,महामंत्री हितेंदर कुमार,देवराज चौहान,युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह,राहुल चौधरी,मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी आदि उपस्थित रहें।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!