देर रात श्री राम नाट्य क्लब बदरी नगर के द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में राम कुमार का वध, हनुमान जी का माँ सीता को मिलना व अशोक वाटिका को उजाड़ना, लंका दहन आदि दृश्यों का मंचन किया गया । सभी कलाकारों बहुत ही सुंदर भाव से एवं एक मंजे हुए कलाकार की तरह अपनी अपनी भूमिकाएं निभाई एवं उत्कृष्ट अभिनय से सभी दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया ।
उक्त मंचन पर दर्शकों एवं श्रोताओं का विशाल जन समूह मौजूद था। उपस्थित जनसमूह ने आप लोगों का भरपूर हौंसला बढ़ाया। संपूर्ण कमेटी सदस्य एवं कलाकार जोश में सराबोर नज़र आए। आप सब लोगों की पिछले 40 दिनों की मेहनत रामलीला मंचन के दौरान दिख रही । आप लोग जो भी किरदार निभा रहे हो वो बड़ी शिद्दत से निभा रहे हो । कल के मंचन में रावण हनुमान संवाद को दर्शकों द्वारा खूब सराहना मिली। रावण और हनुमान का जादू सब के सिर चढ़ कर बोला ।
मेघनाद, विभीषण, प्रहस्त अक्षय कुमार , राम, लक्ष्मण, सीता आदि ने भी अपने अपने किरदारों में जान फूंक दी तथा दो अन्य कॉमेडी कलाकरों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया । इसके लिए डायरेक्टर महोदय एवं आप सब कलाकार बधाई एवं अभिनंदन के पात्र है । इसके अतिरिक्त रिकॉर्ड पर बृजेश एवं साथियों द्वारा किया गया अभिनय बहुत ही सराहनीय रहा।
रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। पूरा पंडाल जय श्रीराम और जय शिव शंभू के उद्घोष से गूंज उठा। दर्शकों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके अभिनय की प्रशंसा की। कार्यक्रम में धनवीर कपूर, बृजेश शर्मा, रजनीश खपड़ा, सोमनाथ अग्रवाल, नवीन कौशिक और ललित शाह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
क्लब के अध्यक्ष धनवीर कपूर और महासचिव पंकज शर्मा ने रामलीला में उमड़ी भारी भीड़ और स्थानीय कलाकारों को मिले भरपूर समर्थन के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से आगामी वर्षों में रामलीला का मंचन और भी भव्य रूप में किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रामलीला मंचन का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखना तथा भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा, कर्तव्य और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। रामलीला के माध्यम से इन्हीं आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।







