पांवटा साहिब के गुलाबगढ़ में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है जिसमें कुल 11 लोग घायल हुए हैं जिनमें 9 लोग एक गुट तथा 2 लोग दूसरे गुट के बताए जा रहे हैं
मिली जानकारी के अनुसार दोनों गुटों में पुरानी रंजिश चली हुई थी जिसके बाद यह संघर्ष हुआ एक गुट के एक व्यक्ति को पीजीआई रेफर कर दिया गया है जबकि 3 लोगों को नहान रेफर किया गया है
माजरा थाना प्रभारी सेवा सिंह ने बताया कि इस झगड़े में एक गुट के दिनेश, संजय, अभिनेष, वीरेंद्र, गौरव, मनोज, सौरव, चमन, धर्मेंद्र घायल हो गए है। जबकि दूसरे ग्रुप में सलामत, व आबिद घायल हुए है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में सौरभ ज़्यादा सीरियस है जिसे चंडीगढ़ रैफर किया गया है। अन्य 3 दिनेश व संजय , चमन लाल इनको नाहन रैफर किया गया है। अन्य लोगो का इलाज पांवटा अस्पताल में चल रहा है।
इस बारे में एसपी सिमौर अजय कृष्ण ने कहा कि दो गुटों में आपसी रंजिश के चलते खूनी संघर्ष हुआ है। जिसके बाद पुलिस कारवाई में जुट गई है।