ADVERTISEMENT

पावटा साहिब : भर्ष्टाचार के लिए जानी जाएगी मोजुदा भाजपा समर्थक नगरपालिका , अध्यक्ष के पति उपाध्यक्ष सहित वार्ड मेम्बरो पर लगे रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप

( जसवीर सिंह हंस ) पावटा साहिब की मोजुदा भाजपा समर्थित नगरपालिका चंद महीनो  की मेहमान है तथा सरकार नवम्बर में चुनाव करवाने की तेयारी है | पावता साहिब की मोजुदा नगर पालिका  भर्ष्टाचार के लिए जानी जाएगी तथा शहर के इतिहास के पन्नो  में लिखा जायेगा की 2015 से लेकर 2020 तक की नगर पालिका भर्ष्टाचार में डूबी हुई थी | कांग्रेस व भाजपा के पार्षदो ने मिलकर जनता की खून पसीने की कमाई को खूब लुटा  |

यह जरुर है कि कुछ एक ईमानदार पार्षद भी थे परन्तु भर्ष्टाचार को रोकने में वो भी नाकाम रहे | गटका कांड का मुद्दा सबसे पहले सुर्खियों में आया फिर फर्नीचर घोटाले के आरोप लगे फिर वार्ड पांच में सीवरेज के नाम पर घोटाले का मामला  विजिलेंस व हाई कोर्ट तक गया होला मेला में यमुना होटल में रोटी के नाम पर शराब परोसे जाने का घोटाला सामने आया इसके आलावा होला मेला में दुकानदारो से अवेध वसूली | यही नहीं कांग्रेसियों द्वारा झूला संचालक से लाखों रुपए वसूलने के आरोप भी लगे जिसके रिकॉर्डिंग भी झूला संचालक के पास बताई जा रही है यही नहीं कांग्रेस व भाजपा के पार्षदों द्वारा मिलकर भ्रष्टाचार किए जाने के आरोप भी  लगते रहे हैं|

क्योंकि अब नवंबर में संभावित चुनाव होने हैं इसलिए जनता से अपील की जाती है कि अपने वार्ड में कृपया सोच समझकर उम्मीदवार को वोट दें तथा पहले कसम खिलवा दे कि जो भी वार्ड मेंबर का चुनाव  जीतेगा व भ्रष्टाचार से दूर रहेगा तथा लोगों के कार्यों तथा विकास कार्यो को प्राथमिकता देगा तथा अपने निजी तथा परिवार के स्वार्थ को दूर रखेगा|

अब शहर के कुल 13 वार्डों में से 6 वार्ड महिलाओं हेतु आरक्षित किये गए हैं। बता दें कि पांवटा साहिब नगर परिषद की आगामी चुनाव के लिए 13 वार्ड में से वार्ड नम्बर 5 अनुसूचित वर्ग की महिलाओं केे लिए आरक्षित है आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर सरकार ने तेयारिया शुरू कर डी है |

6 वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के आरक्षित किये जाने हैं। जिनमे वार्ड 1, 3, 4, 9,12 व 13 शामिल हैं। जबकि अन्य वार्ड 2, 6, 8, 10, व 11 सामान्य वर्ग को रखे गए हैं। वही वार्ड नं 7 को अनुसूचित वर्ग को आरक्षित रहेगा। नगरपालिका के ई ओ  ने बताया कि वार्डो के आरक्षण का ड्रा आज लिया गया है। जिसमें वार्ड 5 अनुसूचित वर्ग महिलाओं को आरक्षित हैं।

 

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!