ADVERTISEMENT

पावटा साहिब बलदेव तोमर के पीएसओ , नयाब तहसीलदार की पत्नी व बेटे सहित कुल 10 कोरोना पॉजिटिव

गत दिवस के पेंडिंग 43 सैंपल में से 10 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 33 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है इन 10 लोगों में 8 व्यक्ति है तथा 22 से लेकर 52 वर्ष उम्र तक के हैं वही दो महिलाएं भी पॉजिटिव आई है जो कि 52 वर्ष तथा 17 वर्ष की हैं

सिरमौर में बुधवार दोपहर को कोरोना संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए हैं। इसमें पहले से ही संक्रमित खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर का पीएसओ भी शामिल है। तोमर के परिवार के कुछ सदस्य पहले भी पॉजिटिव आ चुके हैं। इसके अलावा कमरऊ के नायब तहसीलदार की 52 वर्षीय पत्नी व 25 वर्षीय बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। नए मामलों में 25 से 66 साल के बीच के लोग संक्रमित पाए गए हैं।

इसमें 66 वर्षीय व 52 वर्षीय महिला शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 केके पराशर ने 10 नए मामलों की पुष्टि की है। मंगलवार को 9 ने कोरोना को हराने में सफलता पाई थी। जबकि 8 नए मामले आए हैं। 10 नए मामलों के बाद सिरमौर में एक्टिव मामलों की संख्या बढक़र 112 हो गई है। उधर हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप की दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। कांगड़ा प्रवास को बीच में छोडक़र सांसद नाहन में अपने आवास में क्वारंटाइन हो गए थे। हालांकि टांडा से उनकी रिपोर्ट नेगेटिव मिली थी, लेकिन एहतियाती तौर पर खुद को क्वारंटाइन कर लिया था।

इसमें एक मामला नाहन खंड के सुरला का भी है। इसके अलावा हालांकि अधिकतर मामले पांवटा साहिब से ही जुड़े हैं, लेकिन एक मामला एकता कालोनी का है। जबकि शिलाई से 52 वर्षीय व कांडो से 26 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित आए हैं। इसके अलावा दो मामले पांवटा उपमंडल के शौला के हैं। एक 30 वर्षीय पुरूवाला का व्यक्ति भी पॉजिटिव आया है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!