ADVERTISEMENT

शिलाई : एक ही परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव आए

शिलाई में 2 साल के बच्चे सहित दो महिलाएं व एक पुरुष के साथ चार लोग एक ही परिवार से कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं।

सभी लोग 2 दिन पूर्व पॉजीटिव आए 52 वर्षीय व्यक्ति के परिवार के है, जो पांवटा साहिब में स्वागत समारोह दौरान अन्य के संपर्क में आया था।

वह 6 अगस्त को अपने घर शिलाई लौटा था, यह चारों लोग 52 वर्षीय पॉजीटिव व्यक्ति की धर्मपत्नी, बेटा, बहू और पोता उसी से संक्रमित हुए है।

उपायुक्त सिरमौर ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 दिन पूर्व बकरास क्षेत्र के रहने वाले एक 52 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

जो अपने परिवार संग शिलाई में पेट्रोल पंप के नजदीक रह रहे हैं। 6 अगस्त को पांवटा साहिब से शिलाई लौटा था, जिसके बाद उनके कोरोना सेंपल लिए गए, जो पॉजीटिव पाए गए।

वही उनके परिवार की भी सैंपलिंग की गई थी तो शुक्रवार देर शाम को परिवार के चार सदस्यों की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें चारों लोग उक्त व्यक्ति की पत्नी, बेटा, बहू और पोता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि चारों लोग होम क्वारंटाइन पर रह रहे थे, सभी को कोविड सेंटर शिफ्ट किया जा रहा है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!