ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : 4 दिनों से लापता युवक, खबर शेयर कर ढूंढने में करें मदद

29 वर्षीय नरेश पिछले 4 दिनों से लापता है। वह स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम देखने के लिए घर से निकला था.

नरेश कुमार पुत्र प्रितू राम निवासी टोका नगला पांवटा साहिब शहर के बांगरन बाई पास के समीप कम्प्यूटर सेंटर चलाता है। वह 15 अगस्त को घर से कार्यक्रम देखने निकला था। लेकिन वापिस नहीं लौटा।

नरेश कुमार के भाई रमेश चंद्र ने पुलिस थाना में अपनी शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि नरेश 4 दिनों से लापता है। परिवार के सभी लोग उसे हर संभावित स्थानों पर तलाश चुके हैं।

लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। रमेश ने बताया कि नरेश स्लेटी रंग की स्कूटी संख्या HP17E 3488 पर घर से निकला था। उन्होंने माजरा पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

 

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!