ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : पुलिस के नशा मुक्ति के दावे और शहर के बीच बने नशे के अड्डे पढ़ें खास रिपोर्ट

( जसवीर सिंह हंस ) बेशक पुलिस नशा मुक्ति के दावे करती रही हो व नशा तस्करी के लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी हो पर पुलिस  अभी तक पांवटा साहिब में नशे सप्लाई के बड़े अड्डो पर कारेवाही में नाकाम साबित हुई है | वही बात करें सिरमौर पुलिस की एस आई यु टीम की तो अब तक सैकड़ों नशे के कारोबारियों को सलाखों के पीछे एस आई यु टीम पहुंचा चुकी है परंतु इलाके के शातिर नशा तस्करों ने इस कदर अपना जाल बिछा दिया है कि अब पुलिस भी इन को पकड़ने में बहुत कठिनाई से गुजरती है क्योंकि यह छोटी-छोटी मात्रा में ही नशा तस्करी करते हैं तथा पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाते हैं यहां तक कि उन्होंने अपने ग्राहक भी फिक्स कर दिया है ताकि है पुलिस की नजर से दूर रहे वहीं पुलिस के अधिकारियों तक नशा तस्करों की संपूर्ण व सटीक जानकारी भी जिम्मेदार कर्मचारी नहीं पहुंचा पा रहे हैं

वही शहर में खुले नशा मुक्ति केन्द्र भी शहर में बढ़ रहे नशे को साफ दिखाते है दिनोदिन आस पास के नशा मुक्ति केन्द्रों में पांवटा साहिब से नशे की लत में युवाओ की संख्या बदती जा रही है |विकासनगर के एक नशा मुक्ति केन्द्र के संचालक ने बताया की उनके यहाँ अब तक पांवटा साहिब से काफी युवा भर्ती हो चुके है व स्मेक कैप्सूल कोरेक्स शराब आदि नशे से ग्रस्त युवाओ ने उनके यहाँ इलाज करवाया है व करवा रहे है | उन्होंने कहा की उनके यहाँ से कुछ युवा बिलकुल ठीक होकर जाते है परन्तु पांवटा साहिब जाकर फिर नशे के चंगुल में फस जाते है |

अब तक कई युवाओ की जान ले चूका है जानलेवा नशा  – सूत्रों के दावे मने तो अब तक नशे से अब तक कई युवाओ की जान जा चुकी है परन्तु अब तक नशे को रोकने के लिए कोई खास कदम नहीं उठाये गये है | यहाँ तक की पुलिस स्टेशन से कुछ दुरी पर वार्ड नंबर 9 और 10 में खुलम खुला नशे का कारोबार पता नहीं किसकी शय पर चल रहा है | वहीं अब रामपुर घाट में भी नशे तस्करी के कई अड्डे खुलने की सूचना सामने आ रही है जबकि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री  तक हो चुकी है व पहले भी ये खुलासा हो चूका है कि कैसे नोजवान पीढ़ी व यहाँ तक की लडकिया व स्टूडेंट भी इस नशे के कारोबार में बुरी तरह फस चुके है | इस मुददे पर काफी शोर भी मचा था परन्तु कोई कड़ी कार्रवाई ना हो सकी |

किसी माँ के बेटे की ,बहन के भाई, बाप के लाडले , किसी के पति की मौत नशे से हो रही है तो किसी और को कोई फरक नहीं पड़ता | कुछ एक नशे के व्यपार की छोटी मछली को पकड़ कर खाना पूर्ति जरुर की जाती है  | लोगो दवारा इस बारे में  पुलिस अधिकारियों  को भी कई बार नशे के कारोबारियों के नाम पता उपलब्ध किये गये थे इस बारे में स्थानिय लोगो  का कहना है कि शहर में बढ़ रहे नशे के कारोबार पर वो एक बार फिर मांग उठाएंगे व उन्होंने  ने पहले भी नशे के कारोबार को रोकने के लिए पुलिस को चेतावनी दी थी इस बार फिर इस मुददे को सरकार तक उठाया जायेगा |वहीं कई संस्थाएं भी इस नशे के कारोबार को रोकने में सामने आई और हिमाचल यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष के प्रधान इंद्रजीत सिंह मीका के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ 9 और 10 नंबर वार्ड में अभियान भी चलाया गया इसके बाद नशा तस्करों में हड़कंप मच गया था तथा नशा तस्करी पर अंकुश लगाया जा चुका था परंतु अब यह नशे का व्यापार दोबारा शुरू हो गया या यूं कहें कि नशे के व्यापारियों ने मौत के व्यापार को फिर बढ़ावा देना शुरू कर दिया है

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!