सिरमौर पुलिस अधीक्षक खुशाल चंद शर्मा की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिला सिरमौर पुलिस जिला में कानून एवं व्यवस्था स्थापित करने के लिए और अपराधियों की धरपकड़ के लिए पूरी निपुणता, निष्ठा एवं तत्परता के साथ कार्य कर रही हैं। जिसके लिए समय -2 पर अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किए जाते रहे हैं। जिला सिरमौर की सीमाऐं अन्य राज्यों हरियाणा, उत्तराखण्ड़ एवं उत्तर प्रदेश के साथ लगती हैं और अन्तर्राजीय अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पड़ोसी राज्यो के सीमावर्ती जिला प्रमुखों के साथ समय -2 पर बैठकें की जाती हैं ताकि अन्तर्राजीय अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके। जिला सिरमौर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए वर्ष 2019 व 2020 में विभिन्न अपराध शीर्षकों के अन्तर्गत निम्नलिखित कार्यवाही की गई हैं:-
जहां वर्ष 2019 में ND&PS ACT के अन्तर्गत 63 मामले दर्ज किए गए थे तथा जिसमें 80 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था, वहीं वर्ष 2020 में ND&PS ACT के अन्तर्गत 74 मामले दर्ज किए गए है और 100 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया हैं तथा उनके कब्जा से चरस 5.222 कि0ग्रा0, अफीम 84 ग्राम, चूरा पोस्त-60.456 कि0ग्रा0, गांजा- 17.262 कि0ग्रा0, स्मैक- 28.35 ग्राम , हैरोईन- 36.169 ग्राम, नशीले कैप्सूल एवं गोलियां-19544 तथा नशीली दवाओं की शिशियां – 101 जब्त की हैं। इसी प्रकार अवैध शराब के मामलों में वर्ष 2019 में कुल 166 मामले दर्ज कर 178 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि वर्ष 2020 में अभी तक 170 मामले दर्ज कर के 180 अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जा से 11,33,660 मि0ली0 अग्रेंजी शराब, 73,83,375 मि0ली0 देसी शऱाब, वीयर- 5,72,900 मि0ली0 तथा कच्ची शराब- 7,76,500 मि0ली0 जब्त की हैं।
इसी प्रकार वर्ष 2020 में अवैध खनन में संलिप्त दोषियों के 670 चालान कर के 38,60,500 रूपऐ जुर्माना वसूल किया है और यातायात के नियमों की उल्लंघना करने पर कुल 69732 चालान कर के 1,43,69,750 रूपऐ जुर्माना वसूल किया हैं। इसके अतिरिक्त कोविड़-19 महामारी के अन्तर्गत स्थापित नियमों की उल्लंघना करने पर 2063 चालान कर के 12,21,600 रूपऐ जुर्माना भी वसूल किया गया हैं।
यदि चोरी और सेंधमारी के मामलो के विषय में बात की जाए तो गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष चोरी और सेंधमारी के मामलो में बहुत कमी दर्ज की गई हैं। जहां वर्ष 2019 में चोरी के कुल 50 मामले दर्ज हुए थे वहीं वर्ष 2020 में चोरी के कुल 28 मामले दर्ज हुए हैं। इसी प्रकार सेंधमारी के पिछले वर्ष 47 मामलो की तुलना में वर्ष 2020 में 15 मामले ही दर्ज हुए हैं। इसी प्रकार गत वर्षों में महिलाओं के विरूद्ध घटित हुए अपराधों की तुलना की जाए तो वर्ष 2018 में कुल 176 मामले दर्ज हुए थे, वर्ष 2019 में 165 मामले दर्ज हुए थे जबकि वर्ष 2020 में अभी तक महज 119 मामले दर्ज हुए हैं। उपरोक्त मामलों में जिला पुलिस द्वारा पूरी संवेदनशीलता के साथ गहनता से जांच कर के अपराधियों के विरूद्ध ठोस कार्यवाही की हैं।
जिला सिरमौर में पिछले पांच वर्षो में चोरी, सेंधमारी के अनसुलझे मामलों को सुलझाने एवं ऐसे मामलों में अपराधियों का पता लगाने के लिए निरीक्षक सर्वजीत सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है जो इन मामलों की बारीकी से जांच करेगी तथा मामलों को सुलझाने के लिए हर सम्भव प्रयास करेगी। इन मामलों को सुलझाने के लिए यह टीम पुलिस अधीक्षक के सीधे नियन्त्रण में कार्य करेगी। इसी के साथ जिला सिरमौर अन्वेषणाधिकारियों को अन्वेषण की बारिकियां समझाने, विभिन्न कानून संशोधन एवं अन्वेषण के दौरान वैज्ञानिक तकनिकियों का प्रयोग करने के लिए हर माह दूसरे एवं चौथे शुक्रवार को पुलिस लाईन नाहन में कैप्सूल कोर्स का आयोजन किया जाऐगा ताकि अन्वेषणाधिकारियों की कार्यकुशलता, निपुणता एवं दक्षता को बढाया जा सके।
इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर ने जिला की जनता से अपील की हैं कि सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और मैदानी इलाकों में धुंध भी पड़ने लग गई है और धुंध के कारण सड़क दुर्घटना की संभावना हमेशा बनी रहती है। इसलिए सभी वाहन चालकों से आग्रह किया जाता है की वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें तथा अपने वाहन को धीमी गति में ही चलाएं। वाहन मालिकों से भी निवेदन है कि वह अपने ड्राइवर से अपने वाहनों को धीरे तथा सावधानीपूर्वक चलाने के लिए निर्देशित करें ताकि इस मौसम में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके । इसके अतिरिक्त आम जनता से भी आग्रह किया जाता है कि सड़क के किनारे चलते (Morning/ Evening Walk) समय तथा सड़क पार करते समय विशेष सावधानी बरतें और सड़क से दूर हट कर ही चलें। इसके साथ -2 सिरमौर वासियों से यह भी अपील की जाती है कि COVID-19 महामारी ने एक बार पुन: अपनी रफ्तार पकड़ ली है और अनलॉक होने के बाद प्रशासन की ओर से नियमों में छूट दी गई है तो आमजन बेखौफ हो गए हैं तथा वह करोना संक्रमण से बचाव के नियमों का सही तरीके से पालन नहीं कर रहे है। बाजारों में भीड़ की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही है, कुछ लोग मास्क तक पहनने में भी गुरेज कर हैं। जिस कारण यह महामारी लगातार बढ़ रही हैं। इसलिए आप जब भी घर से बाहर निकले तो मास्क का प्रयोग करें और परस्पर उचित सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें।
इसके लिए जिला सिरमौर पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान भी चलाये जा रहे हैं जिसके अन्तर्गत जिला प्रशासन के साथ मिलकर नाहन, पांवटा साहिब, काला-आम्ब, माजरा, रेणुका जी, राजगढ़ इत्यादि बाजारों के भीड़-भाड़ वाले अलग-2 स्थानों पर Cut-Out लगाए गए हैं जिनके माध्यम से लोगों को मास्क पहनने, उचित सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के लिए सचेत किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त लोगों को जागरूक करने के लिए नाहन, पांवटा साहिब, राजगढ़ और रेणुका जी में पुलिस जवान विशेष रूप से Ceremonial Dress में Patrolling भी कर रहे हैं और आम जनता को मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी के नियमों के बारे में जागरूक भी कर रहे है। हिमाचल सरकार द्वारा सामाजिक एवं धार्मिक समारोह के दौरान 50 से अधिक व्यक्तियों के शामिल होने पर प्रतिबन्ध लगाया हुआ हैं और यदि कोई व्यक्ति उक्त नियमों की अवहेलना करता हैं तो पुलिस को मजबूरन उसके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करनी पड़ेगी।












