पावटा साहिब : मनीष ठाकुर के नेतृत्व में “घर घर कांग्रेस ” हर घर कांग्रेस ” अभियान की हुई शुरुआत

पावंटा साहिब विधानसभा की फूलपुर पंचायत के बांगरन गांव से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के साथियों के सहयोग से “घर घर कांग्रेस” हर घर कांग्रेस ” अभियान की शुरुआत की गई।इस अभियान के तहत केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर आम लोगों को जागरूक किया जाएगा।आज प्रदेश और देश के अंदर दोनों जगह भाजपा की सरकार है इन सरकारों की जनविरोधी नीतियों से देश का किसान,युवा,महिला,व्यापारी सभी वर्ग परेशान है।आज देश और प्रदेश में मंहगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है।

बेरोजगारों की लंबी लाइन आज प्रदेश में खड़ी हो चुकी है। कोरोना काल में सरकार के प्रबंधों की पोल खुल चुकी है।सरकार की नीतियां आज आम जन के खिलाफ है।आज प्रदेश के भीतर लोगों का भाजपा के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है। आने वाले 2022 में प्रदेश के भीतर निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस और कांग्रेस जन घर घर जाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास करेगी।

You may also likePosts

आज इस अभियान में युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कुमार,परमिंदर सिंह बिट्टू,इंतजार अली पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस,अरविंद सिंह,रितेश मेहता,नरेंद्र परमार,इरफान,सतविंदर सिंह बिट्टू पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस,महेंद्र शर्मा,विनोद कुमार,मदन कुमार,नरेंद्र,सुनील,शाहनवाज, लवली,सलमान, आधिल,सादिक
अजय तोमर,नदीम खान,आसिफ अली,संजय आदि कई युवा उपस्तिथि रहे।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!