आउटसोर्स कर्मचारी जल्द मिलेंगे मुख्यमंत्री ठाकुर सुक्खूविंदर सिंह सुक्खू से बोले अंकुर शर्मा

 

जिला इकाई अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सभी आउटसोर्स कर्मचारी माननीय मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द मुलाकात करेंगे और उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई भी देगे। जिला इकाई अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की नईं सरकार आउटसोर्स कर्मचारी के भविष्य को सुरक्षित बनाने वाली सरकार है।

उप मुख्यमंत्री माननीय मुकेश अग्निहोत्री और राजा विक्रमआदित्य , के बयान को आउटसोर्स कर्मचारी अपने ध्यान में रखते हुए हमे ऐसा लगता हैं। कि प्रदेश सरकार आउटसोर्स कर्मचारी को जल्द से जल्द कोई स्थाई नीति बनाएगी। सभी ठेकेदारों को जल्द से जल्द बहार का रास्ता दिखा देगी। प्रदेश कांग्रेस सरकार आउटसोर्स कर्मचारियो के लिए कोई एक ऐसी स्थाई नीति बनाए जिससे कि प्रदेश में कोई भी सरकार आए। आउटसोर्स कर्मचारियो को कोई भी बहार न कर सके। ताकि कर्मचारी को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

सरकार आउटसोर्स कर्मचारी के लिए एसी कोई ठोस नीति बनाए। जिससे आने वाले समय में आउटसोर्स कर्मचारी रेगुलर कर्मचारी की तरह हो। जब आउटसोर्स कर्मचारी रेगुलर कर्मचारी के समान काम करते हैं। तो उन्हे रेगुलर कर्मचारी के समान वेतन भी मिलना चाहिए।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!