Khabron wala
उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल एवं नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले महामाया श्रीबाला सुंदरी त्रिलोकपुर मंदिर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने सोमवार को भंडारे का आयोजन किया। बता दें कि 12 जनवरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का 71वां जन्मदिन था। डॉ राजीव बिंदल का जन्म 12 जनवरी 1955 को सोलन में वैध बालमुकुंद बिंदल के घर हुआ था। 1978 में जी.ए.एम.एस. (आयुर्वेदाचार्य) की डिग्री प्राप्त की। उनका विवाह मधु बिंदल से हुआ। वर्तमान में डॉ बिंदल का पूरा परिवार उच्च शिक्षित और समाज सेवा के प्रति समर्पित है। उनकी पत्नी मधु बिंदल एमएससी बॉटनी में स्वर्ण पदक विजेता हैं। पुत्र डॉ. विवेक बिंदल, देश के एक प्रतिष्ठित रोबोटिक सर्जन हैं। पुत्रवधु डॉ. ऊषा बिंदल एक मेडिकल कॉलेज में विभाग की प्रमुख हैं। पुत्री डॉ. स्वाति बिंदल गांधी और दामाद डॉ. राजकुमार गांधी सोलन में एक डायग्नोस्टिक सेंटर (हॉस्पिटल) का संचालन करते हैं। डॉ राजीव बिंदल ने अपना राजनीतिक सफर नगर परिषद सोलन के पार्षद और अध्यक्ष के साथ शुरू किया। उसके बाद सोलन से विधायक तथा स्वास्थ्य मंत्री बने। जब सोलन विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुआ। तो डॉक्टर राजीव बिंदल नाहन पहुंचे तथा भाजपा ने उन्हें नाहन से अपना उम्मीदवार बनाया। सोलन से 3 बार और नाहन से दो बार डॉ बिंदल विधायक रहे। नाहन से विधायक रहते हुए विधानसभा अध्यक्ष के पद पर आसीन हुए। इसके साथ ही दूसरी बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। सोमवार को डॉ राजीव बिंदल ने अपने 71 में जन्मदिन के अवसर पर हजारों लोगों को महामाया श्रीबाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में भंडारा हजारों श्रद्धालुओं को ग्रहण करवाया। डॉक्टर राजीव बिंदल के जन्मदिन पर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से भाजपा विधायक, भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर असिन पदाधिकारी, 2022 के चुनाव में विभिन्न निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी रहे तथा हजारों कार्यकर्ताओं ने त्रिलोकपुर पहुंचकर डॉक्टर राजीव बिंदल को जन्मदिन की बधाई दी व कार्यकर्ताओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।











