ADVERTISEMENT

फिर खराब होगा मौसम, कई जिलों में अंधड़ और ओलावृष्टि का अलर्ट

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश में अगले 48 घंटे भारी पड़ने वाले हैं। सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश का मौसम पूरी तरह पलटने वाला है। मौसम विभाग ने 15 और 16 मार्च के लिए भीषण अंधड़, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की गंभीर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को 3 जिलों कुल्लू, शिमला व मंडी में ऑरैंज अलर्ट और किन्नौर व लाहौल-स्पीति को छोड़कर अन्य 7 जिलों में यैलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी
और मध्य पर्वतीय इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। रविवार को कई जिलों में भारी ओलावृष्टि की आशंका है।

ऊंचे शिखरों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में झमाझम बारिश के साथ बिजली कड़कने का यैलो और ऑरैंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 17 मार्च को हल्की राहत नजर आएगी, लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रह सकती है, लेकिन किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 18 मार्च को मौसम फिर से करवट लेगा। एक बार फिर 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं और बारिश होने के आसार हैं। 19 व 20 मार्च काे आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और छिटपुट बारिश की संभावना बनी रहेगी।

मार्च में जून वाली तपिश : सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा तापमान
बारिश न होने की वजह से शनिवार को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भारी उछाल देखा गया। मार्च के महीने में ही लोगों को गर्मी सताने लगी है। ऊना में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री व राजधानी शिमला में 22.7 डिग्री रहा है। कई शहरों का तापमान 30 डिग्री से ऊपर चला हुआ है। न्यूनतम तापमान ताबो में 0.2, कुकुमसेरी में 3.1, कल्पा में 3.5, शिमला में 12 व ऊना में 12.8 डिग्री रहा। राजधानी शिमला व ऊना में न्यूनतम तापमान करीब-करीब बराबर चला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार इस विंटर सीजन में सामान्य से कम बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है, जिसके कारण तापमान में यह असामान्य बढ़ौतरी देखी जा रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!