ADVERTISEMENT

फैक्टरी से कॉपर वायर और स्क्रैप चोरी मामले में तीन गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल वाहन भी जब्त

Khabron wala 

न्यू नालागढ़ स्थित एक फैक्टरी से कॉपर वायर और कॉपर स्क्रैप चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाख रुपये की नकदी बरामद की है, वहीं चोरी की वारदात में इस्तेमाल वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि फैक्टरी से कॉपर वायर और कॉपर स्क्रैप चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद थाना नालागढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने वीरेंद्र कुमार निवासी दरियापुर, डाकघर राहों, जिला नवांशहर (पंजाब) और नदीम निवासी मधुपुरी, थाना सफेनी, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया।

इसके बाद पुलिस ने मामले में कथित रूप से संलिप्त तीसरे आरोपी गोपी निवासी मुस्सेवाल, डाकघर राजपुरा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन को भी गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गोपी को 17 अक्टूबर को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 30 अक्टूबर तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाख रुपये की नकदी भी बरामद की। जब्त वाहन को लेकर भी जांच के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *