ADVERTISEMENT

Shimla: बीजेपी ऑफिस पर ग्रेनेड ब्लास्ट में शिमला का युवक गिरफ्तार, ISI से जुड़े हैं तार

Khabron wala

सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर हुए ग्रेनेड हमले की गुत्थी सुलझा ली है. इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से एक हैंड ग्रेनेड, एक 30 बोर जिगाना पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं.

हैरानी की बात ये है कि आरोपियों में हिमाचल के शिमला का एक युवक भी शामिल है. आरोपी की पहचान रूबल चौहान निवासी गांव ठाणा, जिला शिमला के रूप में हुई है. युवक इस मॉड्यूल में कब और कैसे शामिल हुआ. क्या उसके साथ और लोग भी इसमें शामिल हैं. ये जांच का विषय है.

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इस मॉड्यूल के तार सीधे तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े होने के प्रमाण मिले हैं. यह मॉड्यूल पुर्तगाल और जर्मनी में बैठे विदेशी हैंडलरों के निर्देशों पर काम कर रहा था. ये आरोपी एक बेहद जटिल और संरचित नेटवर्क का हिस्सा थे. इसमें कई कट आउट मॉड्यूल और सब हैंडलर शामिल थे, ताकि हमले की साजिश को गुप्त रखा जा सके. हमने हमले में शामिल दो मुख्य आरोपियों की भी पहचान कर ली है और उनकी तलाश जारी है.’

कैसे पहुंचाई गई हथियारों की खेप?

एआईजी स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), दीपक पारिक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों द्वारा हैंड ग्रेनेड, हथियार और जिंदा कारतूसों की एक खेप ट्रांसपोर्ट की गई थी, जो कई गुर्गों के द्वारा होती हुयी अंतिम आरोपियों को प्राप्त हुयी थी. पुर्तगाल स्थित हैंडलर के निर्देशों पर आरोपियों ने हमले को अंजाम देने के लिए आपसी तालमेल किया था.

इस मामले में पुलिस स्टेशन एसएसओसी, एसबीएस नगर में एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपियों पर शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1)(2) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है. फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं. र्तगाल में बैठे हैंडलर बलजोत सिंह उर्फ जोत के निर्देशों पर काम करते हुए आरोपियों ने हथियारों की डिलीवरी और हमले की पूरी साजिश रची थी. फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने, हथियारों की सप्लाई चेन का पता लगाने और मॉड्यूल से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए गहन जांच कर रही है. पुलिस ने न केवल चंडीगढ़ हमले की गुत्थी सुलझाई है, बल्कि आने वाले समय में होने वाली कई संभावित आतंकी वारदातों को भी समय रहते नाकाम कर दिया है.

अन्य आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:

बलविंदर लाल उर्फ शम्मी: निवासी गांव माजरी (एसबीएस नगर)

जसवीर सिंह उर्फ जस्सी: निवासी गांव भरापुर (एसबीएस नगर)

चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी: निवासी गांव सुजावलपुर (एसबीएस नगर)

मनदीप उर्फ अभिजोत शर्मा: निवासी धूरी (संगरूर)

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!